ePaper

Jharkhand Politics: झारखंड का 14वां मुख्यमंत्री कौन? फैसला 23 नवंबर को

Updated at : 15 Oct 2024 6:34 PM (IST)
विज्ञापन
jharkhand assembly election 2024

Jharkhand Politics: झारखंड का नया मुख्यमंत्री कौन होगा, इसका फैसला अगले महीने हो जाएगा. 13 और 20 नवंबर को वोटिंग के 3 दिन बाद तय होगा कि सीएम कौन बनेगा.

विज्ञापन

Jharkhand Politics: झारखंड में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज गया है. चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने दो चरणों में चुनाव कराने का ऐलान कर दिया है. मंगलवार को चुनाव आयुक्त ने कहा कि झारखंड में 13 और 20 नवंबर को वोटिंग होगी. सभी 81 सीटों पर मतदान के बाद 23 नवंबर को मतगणना होगी. इसी दिन तय हो जाएगा कि झारखंड का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा.

झामुमो सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी

झारखंड का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इससे पहले यह जान लीजिए कि अब तक झारखंड विधानसभा चुनावों में क्या होता रहा है. वर्ष 2019 में जब विधानसभा के चुनाव 5 चरणों में कराए गए थे, तब पहली बार झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी और कांग्रेस एवं राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के साथ मिलकर गठबंधन की सरकार बनाई. वर्ष 2019 के चुनाव में झामुमो ने पहली बार 30 सीटें जीतीं. इसके बाद झामुमो-कांग्रेस-राजद ने मिलकर झारखंड में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई. यह लगातार दूसरा मौका था, जब झारखंड में बहुमत की सरकार बनी थी.

5 चरणों में हुए चुनाव, 25 सीट पर सिमटी भाजपा

वर्ष 2019 में 5 चरणों में विधानसभा के चुनाव कराए गए थे. इसमें सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 25 सीटों पर सिमट गई थी. ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) पार्टी को 2 सीट पर जीत मिली थी. उधर, झामुमो की सहयोगी पार्टियों कांग्रेस को 16 और राजद को 1 सीट पर जीत मिली थी.

बसपा को किसी सीट पर नहीं मिली थी जीत

इस चुनाव में भाकपा माले को 1, एनसीपी को 1, झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) को 3 सीट पर जीत मिली थी. 2 निर्दलीय उम्मीदवार भी वर्ष 2019 के चुनाव में जीतकर विधानसभा पहुंचे थे. इस चुनाव में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को किसी सीट पर जीत नहीं मिली थी.

2014 में 35 सीट जीतकर भाजपा ने बनाई थी सरकार

वर्ष 2014 के चुनाव की बात करें, तो भाजपा ने सबसे अधिक 35 सीटें जीतीं थीं. झामुमो 17 सीट जीतकर दूसरे नंबर पर रहीं थीं. झाविमो को 8, कांग्रेस को 6, आजसू को 5, बीएसपी को 1, जय भारत समानता पार्टी को 1, झारखंड पार्टी को 1, मार्क्सवादी को-ऑर्डिनेशन को 1 और नवजवान संघर्ष मोर्चा को 1 सीट पर जीत मिली थी. भाजपा ने राज्य में सरकार का गठन किया था और रघुवर दास मुख्यमंत्री बने थे.

2009 में भाजपा-झामुमो ने जीती 18-18 सीटें, किसी को बहुमत नहीं

वर्ष 2009 में बीजेपी और जेएमएम को 18-18 सीटों पर जीत मिली थी. कांग्रेस ने 14 सीटें जीतीं थीं. झाविमो को 11, आजसू को 5, राष्ट्रीय जनता दल को 5, भाकपा माले को 1, जय भारत समानता पार्टी को 1, झारखंड पार्टी को 1, मार्क्सवादी को-ऑर्डिनेशन को 1, राष्ट्रीय कल्याण पत्र को 1, जनता दल यूनाइटेड को 2 और झारखंड जनाधिकार मंच को 1 सीट पर जीत मिली थी. इस चुनाव में 2 निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव जीतने में सफल रहे थे.

2005 में भाजपा ने जीती थी 30 सीटें, 17 सीट पर जीता झामुमो

वर्ष 2005 में झारखंड में पहली बार विधानसभा के चुनाव हुए थे. इस चुनाव में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी. उसके 30 उम्मीदवार जीतकर विधानसभा पहुंचे थे. दूसरे नंबर पर झामुमो रही थी. उसके 17 उम्मीदवारों को चुनावों में जीत मिली थी. कांग्रेस को 9, जदयू को 6, राजद को 7, आजसू को 2, फॉरवर्ड ब्लॉक को 2, भाकपा माले को 1, झारखंड पार्टी को 1, यूजीडीपी को 2 और एनसीपी को 1 सीट पर जीत मिली थी. 3 सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार जीते थे.

Also Read

झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर 13 और 20 नवंबर को वोटिंग, 23 नवंबर को होगी मतगणना

24 साल का झारखंड : अब तक हुए 4 चुनाव, 13 मुख्यमंत्रियों ने ली शपथ, 3 बार लगा राष्ट्रपति शासन

IAS Transfer-Posting: रांची के नए डीसी बने वरुण रंजन, मंजूनाथ भजंत्री से ग्रहण किया पदभार

Jharkhand Assembly Election 2024: दक्षिणी और उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडलों में दो चरणों में होंगे मतदान, बाकी में एक चरण में

Jharkhand Election 2024: झारखंड की 81 विधानसभा सीट पर कितने पुरुष, महिला और थर्ड जेंडर वोटर

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola