झारखंड के मजदूर की गुजरात में मौत, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

मृतक बालेश्वर महतो.
Jharkhand Laborer Dead in Gujarat: बोकारो के चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के भवानी चौक निवासी बालेश्वर महतो (36) की गुजरात में मौत हो गयी. डॉक्टरों ने कहा कि ब्रेन हेमरेज की वजह से बालेश्वर महतो की मौत हो गयी. मृत्यु के बाद निकट थाना क्षेत्र में उन्हें अंत्य परीक्षण कराकर कंपनी के उत्तराधिकारी को शव सौंप दिया. कंपनी एंबुलेंस से मृतक का शव गोमिया भेजा जा रहा है. देर रात तक उसका शव गांव पहुंचने की उम्मीद है.
Jharkhand Laborer Dead in Gujarat| ललपनिया (बोकारो), नागेश्वर : बोकारो जिला अंतर्गत गोमिया प्रखंड के चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के हुरलूग गांव के भवानी चौक निवासी प्रवासी मजदूर बालेश्वर महतो (36) का गुजरात में निधन हो गया है. नर्मदा जिले में एपीएस कंपनी में कार्य करने के दौरान उसका निधन हुआ. बालेश्वर महतो गुजरात में एपीएस कंपनी में काम करता था. एक दिन पहले कार्य करने के दौरान मूर्छित होकर गिर गया. आनन-फानन में साथियों ने उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया. डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.
डॉक्टर बोले- ब्रेन हेमरेज से हुई बालेश्वर की मौत
डॉक्टरों ने कहा कि ब्रेन हेमरेज की वजह से बालेश्वर महतो की मौत हो गयी. मृत्यु के बाद निकट थाना क्षेत्र में उन्हें अंत्य परीक्षण कराकर कंपनी के उत्तराधिकारी को शव सौंप दिया. कंपनी एंबुलेंस से मृतक का शव गोमिया भेजा जा रहा है. देर रात तक उसका शव गांव पहुंचने की उम्मीद है.
इसे भी पढ़ें : Good News: झारखंड के गांवों को चमका देंगी ये योजनाएं, नक्सल प्रभावित 14 जिलों के लिए विशेष कार्यक्रम
2-3 महीने पहले काम करने गया था गुजरात
ग्रामीणों ने बताया बालेश्वर महतो 2-3 तीन महीने पहले काम करने के लिए गुजरात गया था. उसके निधन की सूचना पाकर घर परिवार के लोगों में मातम पसर गया है. बालेश्वर की मां और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है. बालेश्वर की एक बेटी और एक बेटा है. बालेश्वर के पिता का पहले ही निधन हो चुका है. पारिवार की हालत काफी दयनीय है. उसका छोटा भाई डाक प्यून है.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
मंत्री योगेंद्र प्रसाद बोले- मृतक के परिजनों को मिलेगा मुआवजा
प्रवासी मजदूर की गुजरात में मौत होने पर झारखंड के पेयजल स्वच्छता सह मद्य निषेध मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रवासी मजदूर की मौत पर जो मुआवजा निर्धारित है, उन्हें बहुत जल्द उनके आश्रित को दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि श्रम विभाग द्वारा शव लाने के लिए जो राशि दी जाती है, वह राशि भी परिवार को दी जायेगी. बीडीओ महादेव कुमार महतो ने कहा कि मृतक की विधवा को पेंशन के अलावा अन्य सरकारी सुविधा भी दिलायी जायेगी.
इसे भी पढ़ें
शादी के बाद पति के साथ मायके आयी नवविवाहिता प्रेमी के साथ हुई फरार, लातेहार में पकड़ायी
TSPC News: लेवी वसूलने पहुंचा टीएसपीसी उग्रवादी गोविंद महतो बुढ़मू से गिरफ्तार
सिरमटोली फ्लाईओवर का निर्माण रोकें, सरकार से बोलीं राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य आशा लकड़ा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




