Bokaro News : होंडा शोरूम के सर्विस सेंटर के गोदाम में लगी आग, अफरा-तफरी

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : होंडा शोरूम के सर्विस सेंटर के गोदाम में लगी आग, अफरा-तफरी

Bokaro News : चास थाना क्षेत्र के महावीर चौक फलमंडी के पास घटी घटना, समय रहते आग पर पाया गया काबू, हो सकता था बड़ा नुकसान.

विज्ञापन

चास, चास थाना क्षेत्र के महावीर चौक फलमंडी के पास स्थित होंडा शोरूम के सर्विस सेंटर के पीछे गोदाम में सोमवार की दोपहर आग लगने से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गयी. सर्विस सेंटर में मौजूद लोगों ने फायर एक्सटिंग्विशर तथा मोटर पंप के मदद से आग पर काबू पाया. इसके बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची और आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया. इस कारण बड़ी घटना टल गयी. बगल में जनरेटर और दर्जनों नयी गाड़ियां थी. आग फैलने से बड़ा नुकसान हो सकता था. सेंटर के मालिक दीपक दे ने कहा कि आग लगने का कारण का अभी पता नहीं चल सका है सीसीटीवी जांच की जा रही है. चार से पांच पुरानी गाड़ियां जलकर खाक हो गयी. आगलगी से हुई नुकसान का अभी तक पूरा आकलन नहीं किया जा सका है.

सड़क दुर्घटना में चंदनकियारी का युवक घायल

चंदनकियारी, पश्चिम बंगाल के पाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत बोहड़ा मोड़ के समीप सोमवार को सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. जानकारी के अनुसार एक घायल चंदनकियारी का व दूसरा बंगाल निवासी हैं. बंगाल निवासी युवक की अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गयी. मृतक युवक बंगाल के पोडडीहा निवासी राकेश गोराई और घायल चंदनकियारी प्रखंड के बरमसिया ओपी क्षेत्र अंतर्गत भुईबहाल गांव निवासी नितेश महथा है. दोनों एक ही बाइक से चंदनकियारी होते हुए बंगाल जा रहे थे, इसी दौरान ऑटो से टक्कर हो गयी. घायल हालात में दोनों को सीएचसी चंदनकियारी लाया गया, जहां से दोनों को रेफर कर दिया गया. इसमें एक की अस्पताल ले जाने के क्रम में रास्ते में ही मौत हो गयी.

विज्ञापन
Anand Kumar Upadhyay

लेखक के बारे में

By Anand Kumar Upadhyay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola