Bokaro News : चैनपुर में सरहुल पूजा महोत्सव मना

Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन में ग्रामीण बाजा -गाजा के साथ गीत-नृत्य प्रस्तुत कर देर शाम तक झूमते रहे.

विज्ञापन

पेटरवार/कसमार, कसमार प्रखंड अंतर्गत बरईकला पंचायत के चैनपुर ग्राम स्थित सरना स्थल पर सोमवार को सरहुल पूजा महोत्सव का आयोजन किया गया. गांव के पाहन धनेश्वर मांझी, प्रधान मांझी हड़ाम नकुल सोरेन, गोड़ाइत जोलेश्वर मांझी व अन्य ने पूजा-अर्चना की और प्राकृतिक सखुआ फूल चढ़ा कर वितरण किया. प्रसाद के रूप में खिचड़ी का भी वितरण किया गया. सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया. इसमें ग्रामीण बाजा -गाजा के साथ गीत-नृत्य प्रस्तुत कर देर शाम तक झूमते रहे. बंगाल के पुनदाग गांव के नृत्य मंडली द्वारा गीत-नृत्य प्रस्तुत किया गया. कार्यक्रम की सफलता में समिति के अध्यक्ष योगेंद्र मुर्मू, सचिव सर्वेश्वर मुर्मू, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद मुर्मू, संचालक सोनाराम मुर्मू, कपिलदेव मुर्मू, हराधन मुर्मू, राम सुंदर, दिवाकर सोरेन, अजय मुर्मू, काशीनाथ मुर्मू, राजू मुर्मू, महेंद्र सोरेन, लोबिन मरांडी, धनंजय हेंब्रम, लखी सोरेन, रोहित मुर्मू, जगदीश महतो आदि का योगदान रहा.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola