तेलंगाना में फंसे केरी के नौ मजदूरों को मिली सरकारी सहायता
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 07 Apr 2020 5:25 AM
महुआटांड़ : तेलंगाना के केवी रंगारेड्डी जिले में फंसे केरी (टीकाहारा) के नौ मजदूरों को झारखंड सरकार ने वहां के प्रशासन की मदद से सोमवार को सरकारी सहायता प्रदान की. प्रति मजदूर 12 किलो चावल व 500 रुपये प्रदान किये गये. समाजसेवी श्यामदेव सोरेन ने पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद को मजदूरों की सूची भेजी थी. […]
महुआटांड़ : तेलंगाना के केवी रंगारेड्डी जिले में फंसे केरी (टीकाहारा) के नौ मजदूरों को झारखंड सरकार ने वहां के प्रशासन की मदद से सोमवार को सरकारी सहायता प्रदान की. प्रति मजदूर 12 किलो चावल व 500 रुपये प्रदान किये गये. समाजसेवी श्यामदेव सोरेन ने पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद को मजदूरों की सूची भेजी थी. इस पर श्री प्रसाद ने सीएम को अवगत कराया था. बताया कि सुखराम बास्के, मंटू मरांडी, महावीर बास्के, महेंद्र बास्के, सतीश मरांडी, शनिचरवा हेंब्रम, प्रशांत मरांडी, संदेव मरांडी, दुलाराम मुर्मू फंसे हैं. ‘प्रभात खबर’ ने भी एक अप्रैल के अंक में यहां के मजदूरों के फंसे होने व राशन समस्या संबंधित खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










