ePaper

बोकारो के भारत एकता कॉलोनी में मिले एके-47 की जांच करेगी एनआइए, रडार पर बिहार के एक दर्जन अपराधी

Updated at : 08 Aug 2024 8:22 PM (IST)
विज्ञापन
bokaro bharat ekta colony arms recovery news

हथियारों के जखीरे के साथ बोकारो पुलिस. फोटो : प्रभात खबर

Jharkhand Crime News: झारखंड के बोकारो स्थित भारत एकता कॉलोनी में हथियारों के जखीरे में मिले एके-17 की जांच एनआइए करेगी. बिहार के एक दर्जन अपराधी रडार पर हैं.

विज्ञापन

Jharkhand Crime News|बोकारो, रंजीत कुमार : बोकारो जिले के सेक्टर 12 थाना क्षेत्र के भारत एकता को-ऑपरेटिव कॉलोनी के एक मकान से मिले एके-47 की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) करेगी. एनआईए की रडार पर बिहार के आधा दर्जन अपराधी हैं.

5 अगस्त को बोकारो में मिला था हथियारों का जखीरा

बोकारो के भारत एकता कॉलोनी से 5 अगस्त को भारी संख्या में हथियारों का जखीरा बरामद हुआ था. जब हथियारों को बैग से निकाला जा रहा था, तो पुलिस अधिकारी इसे देख अचंभित रह गये. पुलिस जिसे छोटी-सी रेड मानकर चल रही थी, वह बहुत बड़ी निकली.

रेड में बोकारो पुलिस को मिले करोड़ों रुपए के हथियार

कॉलोनी से बरामद हथियारों की कीमत लाखों नहीं, करोड़ों रुपए में आंकी जा रही है. बरामद एके-47, कार्बाइन व विदेशी पिस्टल ने बोकारो की पुलिस को चौकन्ना होने पर विवश कर दिया है. एके-47 मामले की जांच एनआइए (केंद्रीय जांच एजेंसी) कर सकती है.

बिहार से एके-47 का बोकारो आना बड़े अपराध की ओर इशारा

कथित तौर पर बोकारो पुलिस ने इस संबंध में केंद्रीय जांच एजेंसी से संपर्क भी साधा है, ताकि मामले की गहराई से जांच की जा सके. एके-47 का बिहार से आना किसी बड़े अपराध की ओर इशारा कर रहा है.

पुलिस महकमा में मची है हलचल

बरामद अत्याधुनिक हथियार से किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना की साजिश दिखाई पड़ने लगी है. एके-47 मिलने पर पुलिस महकमे में हलचल मची हुई है. वरीय अधिकारी भी अपने-अपने तरीके से हथियारों की बरामदगी मामले की जांच करने में जुट गए हैं.

बोकारो के एसपी ने जांच के लिए बनाई एसआइटी

एसपी ने इसके लिए एसआइटी का गठन किया है, जिसका नेतृत्व सिटी डीएसपी आलोक रंजन कर रहे हैं. एसआइटी भी मामले की जांच में जुटी है. बिहार के छपरा से गिरफ्तार वीरेंद्र प्रसाद उर्फ वीरेंद्र यादव के एक बयान ने यह कहकर सनसनी फैला दी है कि सभी हथियार अशोक सम्राट के हैं.

बोकारो में इतनी भारी मात्रा में हथियारों का मिलना वाकई चिंता की बात है. बोकारो पुलिस इस मामले में तेजी से जांच कर रही है. हम किसी भी अपराधी को नहीं बख्शेंगे. लगातार गिरफ्तारी की जा रही है. एके-47 सहित अन्य बरामद हथियारों के मामले की जांच फिलहाल एसआइटी कर रही है. जरूरत पड़ने पर एनआइए से संपर्क किया जा सकता है.

पूज्य प्रकाश, एसपी, बोकारो

बिहार से किसके इशारे पर बोकारो लाया गया आया एके-47?

साजिश कितनी बड़ी है, पुलिस परत दर परत इसकी जांच करने में जुटी है. बोकारो पुलिस की टीम यह जांच कर रही है कि बिहार से किसके इशारे पर और कैसे एके-47 राइफल बोकारो पहुंची.

भारत एकता कॉलोनी में ठहरे थे शंकर हत्याकांड के शूटर

18 जुलाई को शंकर हत्याकांड से जुड़े शूटर (बिट्टू, छोटू व शिपुल) घटना को अंजाम देने के बाद सेक्टर 12 थाना क्षेत्र के भारत एकता को-ऑपरेटिव कॉलोनी के उसी मकान में ठहरे थे, जहां से सोमवार को एसआइटी की टीम ने भारी मात्रा में हथियारों का जखीरा बरामद किया था. इस मामले में बिहार के अमित मुखिया व विकास सिंह का नाम लिया जा रहा है.

बिहार, बंगाल, झारखंड में शंकर के हत्यारों की तलाश में छापेमारी

बिहार के एक दर्जन से अधिक कुख्यात अपराधी एनआइए की रडार पर हैं. बोकारो में एके-47 मिलने के बाद बोकारो पुलिस निश्चित रूप से जांच में एनआइए की मदद लेगी. फिलहाल बोकारो पुलिस इस मामले में 18 जुलाई को हुई शंकर हत्याकांड के बाद से ही लगातार शूटर को गिरफ्तार करने के लिए बिहार, बंगाल और झारखंड में छापेमारी कर रही है.

झारखंड में भारत एकता कॉलोनी कहां है?

भारत एकता कॉलोनी झारखंड के बोकारो स्टील सिटी में है. इसी कॉलोनी में पिछले दिनों हथियारों का जखीरा मिला था, जिसने पुलिस के भी होश उड़ा दिए.

भारत एकता कॉलोनी से कौन-कौन से हथियार मिले?

बोकारो के भारत एकता कॉलोनी से एके-47, कार्बाइन व विदेशी पिस्टल बरामद हुए. हथियारों की कीमत करोड़ों में आंकी जा रही है.

बोकारो में कब मिला हथियारों का जखीरा?

बोकारो के भारत एकता कॉलोनी में 5 अगस्त को हथियारों का जखीरा मिला था. पुलिस इसे छोटी-सी रेड मान रही थी, लेकिन यह बहुत बड़ी रेड निकली.

Also Read

बोकारो के शूटर बिनोद खोपड़ी को मारने के लिए आये थे बिहार से शूटर, एके 47 से थी मारने की तैयारी

बोकारो में ताबड़तोड़ फायरिंग, अपराधियों ने एक को उतारा मौत के घाट, पुलिस जांच में जुटी

Jharkhand News: बोकारो के बिरसा पुल की मरम्मत में अनियमितता का आरोप, ग्रामीणों ने कराया काम बंद

बोकारो में एक व्यक्ति का शव बरामद, लोगों ने जतायी हत्या की आशंका

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन