Bokaro News : कोयला चोरी का विरोध करने पर दी जान मारने की धमकी
Author Manoj kumar
Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : महिला सुरक्षा गार्ड ने पीओ को आवेदन देकर किया कार्रवाई का आग्रह
विज्ञापन
Bokaro News : प्रतिनिधि, कथारा. सीसीएल कथारा क्षेत्र अंतर्गत जारंगडीह कोलियरी ओपेन कास्ट कोयला स्टॉक में गुरुवार को प्रथम पाली में कोयला चोरी से रोकने पर चोरों ने ड्यूटी पर तैनात महिला सुरक्षा होमगार्ड को गाली-गलौज करते हुए जान मारने की धमकी दी. यह आरोप पीड़ित महिला सुरक्षा होमगार्ड जेमा सोय ने परियोजना पदाधिकारी को दिये लिखित आवेदन में लगाया है. उन्होंने कोयला चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आग्रह किया है.
जाति सूचक गाली-गलौज करते हुए की हाथापाई
: जेमा सोय ने पीओ को दिये आवेदन में कहा है कि वह प्रथम पाली में सुबह छह बजे से ओपेन कास्ट माइंस कोयला स्टॉक में ड्यूटी पर थी. इसी दौरान लगभग साढ़े छह बजे आठ-दस लोग कोयला स्टॉक पहुंचे और कोयला चोरी करने लगे, जब उन्होंने विरोध किया तो उनमें शामिल खेतको निवासी विक्की नायक एवं बीरू नायक ने उन्हें जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज, हाथापाई की एवं जान मारने की धमकी दी है. इसके बाद तुरंत सहयोगी होमगार्ड शीला देवी ने सुरक्षा विभाग को घटना की सूचना दी.सुरक्षा विभाग की टीम के पहुंचते ही भागे लोग :
इधर, सूचना मिलते ही जब सुरक्षा विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची तो उसे देखकर सभी कोयला चोर भाग निकले. इधर, सुरक्षा प्रभारी सुरेश राम ने बताया कि महिला सुरक्षा होमगार्ड जेमा सोय द्वारा पीओ को दिया गया लिखित आवेदन विभाग को मिला है. इसके आधार पर स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी जायेगी.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










