Bokaro News : मारपीट की घटना को दो समुदायों के बीच लड़ाई का रूप देने की निंदा
Published by : MANOJ KUMAR Updated At : 27 Feb 2026 12:51 AM
Bokaro News : बंदियोंं में ग्रामीणों की बैठक, सांप्रदायिक सद्भाव बनाने की अपील
Bokaro News : प्रतिनिधि, चंद्रपुरा. चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के बंदियों गांव में 24 फरवरी को दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना को लेकर गुरुवार को बंदियों में ग्रामीणों ने बैठक कर घटना की निंदा करते हुए इस लड़ाई को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की भर्त्सना की है. कहा कि दिनेश प्रसाद यादव और उनके परिवार के साथ मारपीट एवं जानलेवा हमला करने वाले मो.शमसुद्दीन, मो. इजराईल, मो. अलताफ, मो. मेहताब ने ठीक नहीं किया था. दोनों समुदाय के लोगों की बैठक मुखिया प्रतिनिधि सह समाजसेवी शिवचरण महतो एवं अंजुमन कमेटी के सदर एनुल हक की अध्यक्षता में हुई. शिवचरण महतो एवं एनुल हक ने संयुक्त रूप से कहा कि दिनेश प्रसाद यादव एवं शमसुद्दीन अंसारी के परिवार के बीच आपसी लेनदेन के कारण मारपीट हुई, जिसे सांप्रदायिक रंग देने का प्रयास किया गया. कहा गया कि यहां के हिंदू- मुस्लिम एकता व भाईचारे के साथ वर्षों से रहते आ रहे हैं और आगे भी रहेंगे. कहा कि पुरुषों की लड़ाई में महिला के साथ मारपीट नहीं करनी चाहिए थी, लेकिन शमसुद्दीन अंसारी के परिवार द्वारा ऐसे किया गया, जो काफी गंभीर बात है, भविष्य में ऐसा नहीं होना चाहिए. बैठक में मुखिया प्रतिनिधि सह समाजसेवी शिवचरण महतो, बंदियो पंचायत अंजुमन कमेटी के सदर एनुल हक, काली चरण राम, शमसुद्दीन अंसारी उर्फ मिस्टर, पूर्व सदर मो. कुर्बान, जागेश्वर ठाकुर, राजेंद्र पांडेय, रामदेव महतो, परमानंद महतो, मो. शहाबुद्दीन, मो. मुमताज, मो. जियायुल, मो. अब्दुल मादनी, मो. वकील, मो. अमजद, मो. शाहनवाज, मो. सरफराज अंसारी समेत कई लोग थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










