Bokaro News : भाईचारे के साथ मनायें रंगो का त्योहार : प्रमुख
Published by : MANOJ KUMAR Updated At : 27 Feb 2026 12:43 AM
Bokaro News : नावाडीह थाना परिसर में शांति समिति
Bokaro News : प्रतिनिधि, नावाडीह. होली के त्योहार को लेकर गुरुवार को नावाडीह थाना परिसर में शांति समिति की बैठक प्रमुख पूनम देवी की अध्यक्षता में हुई. इसमे होली का पर्व शांतिपूर्वक व भाईचारे के साथ मनाने निर्णय लिया गया. प्रमुख पूनम देवी ने कहा कि प्रखंड के सभी गांवों में पंचायत प्रतिनिधि अपनी उपस्थिति में शांतिपूर्वक रंगों का त्योहार होली का आनंद उठाये, जिस गांव में मुस्लिम समुदाय के लोग हैं, उन लोगों के रमजान का पवित्र माह को ध्यान में रखकर त्योहार का आनंद लें. उन्होंने कहा कि होली में लोग नशा कर अश्लील व भड़काऊ संदेश से बचें. भाईचारे के साथ रंगों का त्योहार मनायें. वही थाना प्रभारी अमित कुमार सोनी ने कहा कि पर्व के दौरान फूहड़ गाने व डीजे साउंड पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा. पर्व के दौरान पुलिस की विशेष गश्ती रहेगी. होलिका दहन एवं होली पर पुलिस गश्ती रहेगी. अवैध शराब की खरीद बिक्री पर अंकुश लगेगी. बैठक में गुलाल लगाकर लोगों ने एक-दूसरे को होली की बधाई व शुभकामना दीं. मौके पर सांसद प्रतिनिधि सुरेश महतो, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सोनाराम हेंब्रम, भाजपा नेता गोविंद महतो, मुखिया जयनाथ महतो, किरण देवी, गायत्री देवी, आरती कुमारी, प्रदीप वर्मा, पंसस निर्मल महतो, पति महतो, ममता भट्टाचार्य, गीता देवी, महबूब आलम,साधु महतो, बालेश्वर महतो, राजू महतो, रूपलाल महतो, अलाउद्दीन अंसारी, नरेश गुप्ता, सूरज पांडेय, मिथिलेश विश्वकर्मा आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










