Bokaro News :केबी कॉलेज बेरमो में राष्ट्रीय वित्तीय साक्षरता क्विज का आयोजन
Published by : MANOJ KUMAR Updated At : 27 Feb 2026 12:40 AM
Bokaro News : ऑनलाइन 600 व कॉलेज राउंड में 400 विद्यार्थियों ने लिया भाग
Bokaro News : प्रतिनिधि, कथारा. राष्ट्रीय वित्तीय साक्षरता क्विज- 2026 का आयोजन एनआइएसएम एवं सेबी द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर किया जा रहा है. इस क्रम में गुरुवार को केबी कॉलेज बेरमो द्वारा जंतुशास्त्र विभाग स्थित सभागार कक्ष में ऑनलाइन एवं कॉलेज राउंड क्विज कराया गया. इसमें ऑनलाइन राउंड में कॉलेज के लगभग 600 एवं कॉलेज राउंड में 400 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. यह जानकारी देते हुए कॉलेज के मीडिया प्रभारी डॉ प्रभाकर कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय वित्तीय साक्षरता क्विज का उद्देश्य राष्ट्रीय स्तर पर स्नातक एवं स्नातकोत्तर के युवाओं में वित्तीय साक्षरता (बचत, निवेश, बैंकिंग आदि) को बढ़ावा देना व उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है.
विजेताओं को मिलेगा नकद पुरस्कार :
डॉ प्रभाकर ने बताया कि कॉलेज राउंड में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को पांच सौ रुपये नकद राशि दी जायेगी एवं अव्वल रहने वाले छात्र-छात्राओं को कोलकाता में होने वाले रीजनल राउंड में प्रतिभागी बनने का अवसर मिलेगा. रीजनल राउंड में पुरस्कार राशि के रूप में 40 हजार रुपये, 30 हजार रुपये एवं 20 हजार रुपये दिये जायेंगे. वहीं अंतिम फाइनल राउंड मुंबई में आयोजित होंगे. इनमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को क्रमश: एक लाख पचास हजार रुपये, एक लाख एवं साठ हजार रुपये दिये जायेंगे. मौके पर राष्ट्रीय वित्तीय साक्षरता क्विज कराने के लिए कॉलेज के डॉ अरुण कुमार राय महतो को सिंगल प्वाइंट ऑफ कॉन्टैक्ट नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सिक्योरिटी मार्केट(एनआइएसएम) बनाया गया था. इस कॉलेज राउंड क्विज कराने के लिए कॉलेज की टीम एवं प्रतिभागियों को प्राचार्य प्रो लक्ष्मी नारायण राय ने बधाई दी है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










