Bokaro news : 50वीं सब-जूनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप में उपविजेता बना झारखंड
Published by : MANOJ KUMAR Updated At : 13 Oct 2025 12:53 AM
Bokaro news : रांची, बोकारो, जमशेदपुर और धनबाद में खेल प्रेमियों ने जीत का मनाया जश्न
Bokaro news : देहरादून में चार से 10 अक्तूबर तक आयोजित 50वीं सब-जूनियर नेशनल बॉस्केटबॉल चैंपियनशिप 2025 में पहली बार झारखंड की सब-जूनियर टीम ने दूसरा स्थान (रनर-अप) हासिल किया. हर मैच में झारखंड की टीम ने सटीक पासिंग, मजबूत डिफेंस और आक्रामक खेल से दर्शकों को रोमांचित किया. फाइनल मैच में झारखंड का सामना उत्तरप्रदेश से हुआ. झारखंड ने पूरे खेल में उत्तरप्रदेश को कड़ी टक्कर दी, लेकिन अंतिम मिनटों में सिर्फ 2 अंकों के अंतर से पीछे रह गया. हालांकि यह हार झारखंड के लिए सम्मानजनक रही, यह पहली बार था जब राज्य की टीम ने नेशनल फाइनल में जगह बनायी. झारखंड टीम फाइनल मुकाबले के बाद ट्रॉफी के साथ समूह में हेड कोच अरिफ आफताब और सेक्रेटरी जेपी सिंह टीम के साथ खिलाड़ी रितेश को ‘बेस्ट शूटर अवार्ड’ और 25,000 नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. टीम के सहयोगी प्रशिक्षक जलाल, अज़हर, आदर्श, किंकर कृष्णा, विशाल और अदिति ने भी अहम भूमिका निभाई. इस उपलब्धि पर रांची, बोकारो, जमशेदपुर और धनबाद में खेल प्रेमियों ने जीत का जश्न मनाया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










