झारखंड बंद का फुसरो में दिखा असर, सड़क पर उतरे भाजपा कार्यकर्ता

Updated:
विज्ञापन

यह फोटो एआई से बनाई गई है

झारखंड में जेपीएससी-जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में धांधली के विरोध में बुलाए गए बंद का फुसरो में व्यापक असर, भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन।

विज्ञापन

जेपीएससी-जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं के विरोध में आंदोलन कर रहे छात्रों पर रांची में हुए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को झारखंड बंद का असर फुसरो में भी देखने को मिला.

समर्थकों ने फुसरो में निर्मल महतो चौक सड़क पर उतरकर छात्रों के समर्थन में सड़क जाम कर दी. सड़क जाम किये जाने से डुमरी-जैनामोड़ मुख्य सड़क पर वाहनों की कतारें लगी हुई हैं.

भाजपा ने किया जैनामोड़ फोरलेन सड़क को किया जाम

वहीं बंद के दौरान विधि-व्यवस्था को लेकर बेरमो पुलिस चौकस है. निर्मल महतो चौक में पुलिस जवान तैनात है. इसक साथ ही जैनामोड़ में भी झारखंड बंद का असर दिखा. यहां सुबह नौ बजे जरीडीह भाजपा कमेटी सक्रिय दिखी. फोरलेन सड़क को पार्टी कार्यकर्ताओं ने जाम कर अपना विरोध जताया.




विज्ञापन
Rakesh Verma

लेखक के बारे में

By Rakesh Verma

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola