Bokaro News : स्थायीकरण की मांग को ले आंदोलन करेंगी जल सहिया

Published by : OM PRAKASH RAWANI Updated At : 05 Nov 2025 12:05 AM

विज्ञापन

Bokaro News : चास में झारखंड असंगठित जल सहिया समिति का बैठक

विज्ञापन

Bokaro News : झारखंड असंगठित जल सहिया समिति की बैठक मंगलवार को चास स्थित कार्यालय में हुई. अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष शकुंतला देवी एवं संचालन सुमित्रा मंडल ने किया. इस दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जल सहिया स्थायीकरण की मांग को लेकर जनवरी 2026 में राजभवन के समक्ष में आंदोलन करेंगी. अध्यक्ष शकुंतला देवी ने कहा कि सरकार हमलोगों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है. सभी जल सहिया दिन रात अपने अपने क्षेत्र में मेहनत कर रही हैं लेकिन काम के अनुरूप सरकार सम्मान नहीं दे रही है. इसलिए अब जल सहिया अपनी मांगों को लेकर आंदोलन करेंगी. मौके पर माले के बोकारो जिला सदस्य भीम रजक, सोमा चक्रवर्ती, कल्याणी देवी, ममता कुमारी, संध्या देवी, अनिता कुमारी, उषा देवी, बसंती देवी, पूर्णिमा देवी, सरिता देवी, गांधारी देवी, गीता देवी, करुणा देवी, मनिका देवी, ममता देवी, मानता देवी, दीपाली देवी, प्रियंका सिंह, नीलम देवी, कपूरी देवी, सारथी महतो आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
OM PRAKASH RAWANI

लेखक के बारे में

By OM PRAKASH RAWANI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola