Bokaro News : भारतीय इस्पात कर्मचारी संघ का चुनाव 10 अगस्त

Edited by MANOJ KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : कार्यवाहक महामंत्री ने जारी की अधिसूचना

विज्ञापन

Bokaro News :भारतीय इस्पात कर्मचारी संघ की बैठक रविवार को सेक्टर-04 कार्यालय में हुई. बैठक में कार्यकारिणी की पूर्व बैठक में लिये गये फैसले के अनुसार कार्यवाहक महामंत्री प्रेम कुमार ने संघ का सत्र 2025 – 28 के लिए गुप्त मतदान द्वारा पदाधिकारियों के चुनाव के लिए अधिसूचना ज़ारी की. अधिसूचना क़े अनुसार संघ के कार्यालय के सूचना पट पर मतदान सूची का प्रकाशन 13 जुलाई को किया जायेगा. नामांकन पत्र 14 जुलाई से 17 जुलाई के बीच कार्यालय से लिया जा सकता है. इच्छुक उम्मीदवार 19 जुलाई से 25 जुलाई तक अपना नामांकन कर सकते हैं तथा नामांकन पत्र की जांच 26 जुलाई को किया जायेगा. 28 और 29 जुलाई को जो उम्मीदवार अपना नामांकन वापस लेना चाहते हैं, वह नामांकन वापस ले सकते हैं. उम्मीदवार की सूची का प्रकाशन 01 अगस्त को किया जायेगा और चुनाव 10 अगस्त को संघ के कार्यालय में प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक होगा व चुनाव की मतगणना और परिणाम की घोषणा उसी दिन रात्रि 9:00 बजे की जायेगी. बैठक में शंभु कुमार, सुरेंद्र महतो, एसके सिंह, राकेश कुमार, कमलेश कुमार, दिलीप कुमार, प्रेमचंद झा, मंतोष कुमार, अमित सिन्हा, आरके पांडेय आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola