Bokaro News : ट्रेजरी घोटाले में होमगार्ड गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : ट्रेजरी घोटाले में होमगार्ड गिरफ्तार

Bokaro News : ट्रेजरी घोटाले में एक होमगार्ड को गिरफ्तार किया गया है.

विज्ञापन

राज्य के विभिन्न जिलों में हुए ट्रेजरी घोटाले में कार्रवाई शुरू हो गयी है. इसी कड़ी में सीआइडी की एसआइटी ने बोकारो में हुए करीब 10 करोड़ रुपये के ट्रेजरी घोटाले में एक होमगार्ड सतीश कुमार सिंह को कैंप दो से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

आरोपी के खाते से हुआ 1.06 करोड़ रुपये का संदिग्ध लेन-देन

सतीश बोकारो एसपी कार्यालय की लेखा शाखा में तैनात था और पूर्व में गिरफ्तार सिपाही कौशल कुमार पांडेय का सहयोगी है. गिरफ्तार होमगार्ड जवान के खाते की जांच में पुलिस जवानों के पेंशन और वेतन मद से जुड़े लगभग 1.06 करोड़ रुपये के संदिग्ध लेन-देन के सबूत मिले हैं. एसआइटी ने होमगार्ड जवान के खाते में मौजूद 43 लाख रुपये फ्रीज करा दिया है. बताते चलें कि एसपी कार्यालय के निलंबित अकाउंटेंट कौशल कुमार ने पूछताछ में सीआइडी को बताया था कि वह सतीश कुमार के बैंक खाता का इस्तेमाल घोटाले की राशि भेजने में करता था. सतीश अकाउंट में आयी राशि का 30 प्रतिशत खुद रख लेता था. इसके बाद सतीश के अकाउंट की जांच शुरू की गयी. होमगार्ड की जिला कमांडेंट किरण कुमारी ने बताया कि सतीश कुमार एसपी कार्यालय में कार्यरत था.

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola