श्रीलंका जा रहे गोमिया के मजदूर की दिल्ली में मौत, गांव में पसरा मातम

जगरनाथ करमाली.
Gomia Laborer Dead in Delhi: बोकारो जिले के गोमिया से श्रीलंका जा रहे एक श्रमिक की देश की राजधानी दिल्ली में मौत हो गयी. वह गांव के अपने साथियों के साथ श्रीलंका जाने के लिए निकला था. सोमवार को दिल्ली पहुंचने पर उसकी तबीयत बिगड़ी. उसे एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
Gomia Laborer Dead in Delhi| ललपनिया (बोकारो), नागेश्वर : नौकरी करने के लिए श्रीलंका जा रहे बोकारो जिले के गोमिया के एक मजदूर की दिल्ली में मौत हो गयी. श्रमिक की मौत से पूरे गांव में मातम पसर गया है. बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड के बड़कीसिधवारा पंचायत के तुसको ग्राम निवासी मृतक श्रमिक का नाम जगरनाथ करमाली (55) है.
ग्रामीणों के साथ श्रीलंका जाने के लिए निकला था जगरनाथ
गांव के अन्य साथियों के साथ जगरनाथ करमाली कमाने के लिए श्रीलंका जाने के लिए निकला था. सोमवार को वह दिल्ली पहुंचा. दिल्ली में अचानक जगरनाथ की तबीयत खराब हो गयी. उसके साथियों ने उसे आनन-फानन में सफदरजंग के एक अस्पताल मे भर्ती कराया. अस्पातल में ही इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गयी.
जगरनाथ की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
स्थानीय पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण कराया और उसकी मौत की सूचना परिवार के सदस्यों को दी. परिजनों जैसे ही जगरनाथ करमाली की मौत की जानकारी मिली, दहाड़ें मारकर रोने लगे. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
जगरनाथ करमाली की हैं 5 बेटियां
मृतक के पिता खूबलाल करमाली, पत्नी दुखनी देवी को इस बात की चिंता सताने लगी है कि अब उनका परिवार कैसे चलेगा. जगरनाथ करमाली अपने परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था. जगरनाथ की 5 बेटियां और 1 बेटा है. घर की माली हालत ठीक नहीं रहने की वजह से वह विदेश जा रहा था.
उप-श्रमायुक्त बोले- 23 जुलाई को गांव पहुंचेगा शव
गोमिया आये उप-श्रमायुक्त को बीडीओ महादेव कुमार महतो ने प्रवासी मजदूर की मौत की जानकारी दी. इस पर उन्होंने कहा कि शव को दिल्ली से गोमिया लाने में सहयोग करेंगे. प्रवासी मजदूर की मौत पर राजद बोकारो जिला श्रमिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अरुण यादव, चतरोचट्टी पंचायत के मुखिया महादेव महतो ने कहा कि हर माह प्रवासी मजदूर की मौत की खबर आ रही है. सरकार गांवों में रोजगार उपलब्ध कराये, ताकि पलायन रुके. शव बुधवार को एंबुलेंस से गांव तुसको पहुंचेगा.
इसे भी पढ़ें
Dry Day in Gumla: 15 अगस्त को झारखंड के इस जिले में ड्राइ डे, मांस की बिक्री पर भी प्रतिबंध
Durga Puja 2025: रांची में इस जगह मां दुर्गा के भक्त देखेंगे वेटिकन सिटी, पंडाल का हुआ भूमि पूजन
मानसून की बारिश में झारखंड में सर्पदंश के मामले बढ़े, 4 की मौत, विषैले सांपों से कैसे बचें
गिरफ्तारी से बचने के लिए प्लेटफॉर्म पर सोता था गोड्डा का खेमचंद, गाजीपुर में मुठभेड़ में हुआ घायल
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




