ePaper

गिरफ्तारी से बचने के लिए प्लेटफॉर्म पर सोता था गोड्डा का खेमचंद, गाजीपुर में मुठभेड़ में हुआ घायल

Updated at : 22 Jul 2025 9:31 PM (IST)
विज्ञापन
delhi police encounter godda criminal

दिल्ली पुलिस.

Crime News: झारखंड के गोड्डा जिले का रहने वाला एक अपराधी गिरफ्तारी से बचने के लिए प्लेटफॉर्म पर सोचा था. टीटीई से बचने के लिए वह प्लेटफॉर्म टिकट भी खरीदता था. पूछने पर वह खुद को यात्री बताता था. हालांकि, डकैती और पुलिस पर हमले का आरोपी खेमचंद उर्फ समीर पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर में पुलिस के साथ मुठभेड़ में घायल हो गया.

विज्ञापन

Crime News: झारखंड के गोड्डा का खेमचंद उर्फ समीर पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर में पुलिस के साथ मुठभेड़ में घायल हो गया. उसे कल्याणपुरी के एलबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है. खेमचंद उर्फ समीर (33) के पास से एक पिस्तौल, कारतूस और चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है. खेमचंद झारखंड के गोड्डा जिले का मूल निवासी है. वह वर्तमान में बुराड़ी के संत नगर में रहता है. दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी.

खेमचंद पर पहले से दर्ज हैं 15 मामले

पुलिस ने बताया कि खेमचंद उर्फ समीर (33) डकैती और पुलिसकर्मियों पर हमले के मामले में वांछित था. उसके खिलाफ 15 मामले दर्ज हैं. दिल्ली पुलिस ने बताया कि पेपर मार्केट के पास सोमवार देर रात खेमचंद से पुलिस की मुठभेड़ हो गयी. यहां आरोपी एक अन्य अपराध की साजिश रचने के लिए अपने साथियों से मिलने आया था.

18 जुलाई को 3 लोगों ने पुलिस पर किया था हमला

पुलिस उपायुक्त (पूर्वी) अभिषेक धानिया ने पत्रकारों को बताया कि खेमचंद इससे पहले 18 जुलाई की सुबह पुलिस टीम पर हुए हमले में शामिल था. उस दिन सुबह करीब साढ़े 5 बजे, गश्त कर रही टीम ने आईएसबीटी आनंद विहार के पास यातायात के विपरीत दिशा में मोटरसाइकिल चला रहे 3 लोगों को रोका. रोके जाने पर तीनों ने पुलिस वाहन से डंडे उठाकर सहायक उपनिरीक्षक मोहम्मद कासिम और कांस्टेबल कृष्णपाल पर हमला कर दिया था.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Crime News: पुलिस को लूटकर भाग गये थे बदमाश

पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों कर्मियों के सिर में गंभीर चोटें आयीं और हमलावर उनसे मोबाइल फोन, पर्स, नकदी और दस्तावेज लूटकर भाग गये. संदिग्धों ने भागने से पहले चोरी की गयी मोटरसाइकिल और एक डंडा घटनास्थल पर ही छोड़ दिया. पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर गहन जांच शुरू की गयी. मामले की जांच के लिए 2 टीम का गठन किया गया था. इनमें से एक में स्वापक रोधी दस्ता और दूसरी में ‘स्पेशल स्टाफ’ के सदस्य शामिल थे.

पेपर मार्केट में समीर ने पुलिस पर गोली चलायी

पूर्वी दिल्ली के डीसीपी ने बताया कि सोमवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि मामले का मुख्य आरोपी खेमचंद आधी रात के आसपास पेपर मार्केट पहुंचेगा. संयुक्त टीम ने घटनास्थल पर उसे घेर लिया. टीम ने उसे आत्मसमर्पण करने के लिए कहा, तो खेमचंद ने खुद को पुलिस अधिकारी बताया और भागने की कोशिश की. घेर लिये जाने पर उसने कथित तौर पर टीम पर गोलियां चला दी.

आत्मरक्षा में पुलिस ने की जवाबी कार्रवाई, समीर घायल

पुलिस ने बताया कि आत्मरक्षा में एक टीम ने जवाबी कार्रवाई की और खेमचंद घायल हो गया, जिसे बाद में कल्याणपुरी के एलबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस ने बताया कि आरोपी के पास से एक पिस्तौल, कारतूस और चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की गयी है.

बुराड़ी के संतनगर में रहता है खेमचंद उर्फ समीर

पुलिस के अनुसार, झारखंड के गोड्डा जिले का मूल निवासी खेमचंद वर्तमान में बुराड़ी के संत नगर में रहता है. पुलिस ने बताया कि वह अक्सर शाहदरा और गाजियाबाद के रेलवे प्लेटफॉर्म पर सोता था. पकड़े जाने से बचने के लिए वह प्लेटफॉर्म टिकट खरीदता था और खुद को यात्री बताता था.

इसे भी पढ़ें

Jharkhand Weather: 3 डिग्री तक गिरेगा झारखंड का अधिकतम तापमान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

Dry Day in Gumla: 15 अगस्त को झारखंड के इस जिले में ड्राइ डे, मांस की बिक्री पर भी प्रतिबंध

Durga Puja 2025: रांची में इस जगह मां दुर्गा के भक्त देखेंगे वेटिकन सिटी, पंडाल का हुआ भूमि पूजन

मानसून की बारिश में झारखंड में सर्पदंश के मामले बढ़े, 4 की मौत, विषैले सांपों से कैसे बचें

झारखंड के 8 जिलों में आसमानी बिजली ने ले ली 10 लोगों की जान, 5 घायल

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola