गोड्डा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, मौके पर मौत,  ग्रामीणों ने फोरलेन किया जाम 

Updated:
विज्ञापन

ग्रामीणों ने फोरलेन किया जाम

Godda Accident News: झारखंड के गोड्डा जिले से सड़क हादसे का मामला सामने आया है. स्कॉर्पियो और बाइक की जोरदार टक्कर में एक युवक की मौत हो गई.

विज्ञापन

गोड्डा से फिरोज आलम की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

Godda Accident News: गोड्डा जिले के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पुनसिया गांव के पास गोड्डा-हंसडीहा फोरलेन सड़क पर शनिवार को एक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को जोरदार टक्कर मारी, जिससे बाइक के दो टुकड़े हो गए. 

ड्राइवर गाड़ी छोड़कर फरार 

मृतक की पहचान पुनसिया गांव निवासी राजन कुमार (पिता हरिमोहन मंडल) के रूप में हुई है. हरिमोहन मंडल पुनसिया गांव के प्रधान हैं. जानकारी के अनुसार, गोड्डा की ओर से आ रही काले रंग की स्कॉर्पियो ने राजन की पल्सर बाइक को टक्कर मारी. टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के हिस्से 200 फीट से अधिक दूर जा गिरे. हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया. बताया जाता है कि राजन कुमार राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे बन रहे अपने नए घर पर बाइक से जा रहे थे. उनकी शादी एक साल पहले कुरमन गांव में हुई थी. 

ग्रामीणों ने किया जाम 

घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. आक्रोशित ग्रामीणों ने गोड्डा-हंसडीहा फोरलेन सड़क को जाम कर दिया, जिससे आवागमन बाधित हो गया. नगर थाना की पुलिस को घटना की जानकारी दी गई. सूचना मिलने पर नगर थाना प्रभारी दिनेश महली पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया. 

पुलिस मामले की जांच में जुटी 

पुलिस ने स्कॉर्पियो को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. फरार चालक की तलाश जारी है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. 

यह भी पढ़ें- पलामू: कैदी के फरार होने की उड़ी अफवाह, उग्र ग्रामीणों ने किया चक्का जाम, SDPO ने शांत किया बवाल

यह भी पढ़ें- मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज में एसोसिएट और असिस्टेंट प्रोफसर की कमी पर एनएमसी सख्त, दिया 45 दिनों की मोहलत

यह भी पढ़ें- देवघर AIMS में ECHS सेवा को हरी झंडी, झारखंड-बिहार के हजारों पूर्व सैनिकों को अब नहीं जाना होगा दिल्ली-रांची

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola