गोड्डा: 18 जून की वारदात के बाद खौफ में पोड़ैयाहाट के व्यापारी, अब तीसरी आंख से होगी निगरानी

Updated:
विज्ञापन

पोड़ायाहाट का मुखिया और सांसद निशिकांत दुबे को लिखे गए पत्र की फोटो

पोड़ैयाहाट बाजार में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं के बाद सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग तेज हो गई है. मुखिया ने सांसद से बाजार क्षेत्र को CCTV की निगरानी में लाने की अपील की है.

विज्ञापन

पोड़ैयाहाट से रवि ठाकुर की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

गोड्डा : गोड्डा जिला स्थित पोड़ैयाहाट मुख्य बाजार और इसके आसपास के इलाकों में हाल के दिनों में बढ़ी आपराधिक घटनाओं पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए अब सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग तेज हो गई है. इसे लेकर पोड़ैयाहाट पंचायत के मुखिया सह मुखिया संघ के जिला सचिव अनुपम भगत ने गोड्डा के सांसद डॉ. निशिकांत दुबे को एक पत्र लिखकर पूरे बाजार क्षेत्र को तीसरी आंख (CCTV) की निगरानी में लाने की मांग की है.

खुद पर हुई फायरिंग का दिया हवाला

सांसद को भेजे पत्र में मुखिया अनुपम भगत ने क्षेत्र की सुरक्षा स्थिति पर गंभीर चिंता जताई है. उन्होंने उल्लेख किया कि बीते 18 जून को दिनदहाड़े पोड़ैयाहाट बाजार जैसे भीड़भाड़ वाले इलाके में ही उनके ऊपर अपराधियों द्वारा फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया था. इस दुस्साहसिक वारदात के बाद से स्थानीय व्यापारियों और आम जनता के बीच गहरे दहशत और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है. इसके अलावा क्षेत्र में आए दिन चोरी, छिनतई और अन्य संदिग्ध आपराधिक गतिविधियां भी लगातार बढ़ रही हैं. ऐसे में पूरे बाजार और मुख्य सड़कों पर सीसीटीवी कैमरे लगाया जाना अब बेहद जरूरी हो गया है.


ये भी पढ़ें: जमशेदपुर हिमांशु हत्याकांड: मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल ने कोर्ट में किया सरेंडर

कॉलेज से लेकर स्कूल तक के रूट पर कैमरा लगाने की मांग

मुखिया ने सांसद से मांग की है कि पोड़ैयाहाट सूरज मंडल कॉलेज से लेकर होली फैमिली स्कूल तक जाने वाली पूरी मुख्य सड़क और बाजार के सभी प्रमुख चौक-चौराहों को चिन्हित कर वहां उच्च गुणवत्ता (High Quality) वाले सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए जाएं. उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में अपराधियों की पहचान करना बेहद आसान हो जाएगा. साथ ही इससे स्थानीय पुलिस प्रशासन को भी मामलों के त्वरित उद्भेदन और अपराधियों की धरपकड़ में बड़ी सहूलियत मिलेगी. उन्होंने यह भी कहा कि बाजार में कैमरे लगने से अपराधी किसी भी वारदात को अंजाम देने से डरेंगे, जिससे अपराध पर खुद ब खुद लगाम लगेगी.

व्यापारियों और आम जनता ने किया पहल का स्वागत

मुखिया अनुपम भगत ने कहा कि सांसद डॉ. निशिकांत दुबे क्षेत्र के चौमुखी विकास और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हमेशा तत्पर रहते हैं. उम्मीद है कि वे इस जनहित की मांग को प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द पूरा कराएंगे ताकि व्यापारी निश्चिंत होकर अपना कारोबार कर सकें. दूसरी ओर, इस संवेदनशील पहल का स्थानीय व्यापारियों, चैंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्यों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी खुलकर स्वागत किया है. लोगों का कहना है कि व्यावसायिक हब होने के नाते पोड़ैयाहाट बाजार की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होना चाहिए.


ये भी पढ़ें: 'मंत्री महोदया, सिमडेगा के गांवों को टापू बनने से बचाएं', दीपिका पांडेय सिंह से मिले विधायक भूषण बाड़ा


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola