ePaper

Bokaro News : पूर्व मंत्री जगरनाथ महतो के पिता का निधन

Updated at : 21 Oct 2025 11:27 PM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News : पूर्व मंत्री जगरनाथ महतो के पिता का निधन

Bokaro News : झारखंड के पूर्व मंत्री स्व जगरनाथ महतो के पिता नेमनारायण महतो (85 वर्ष) का निधन मंगलवार को हो गया.

विज्ञापन

फुसरो नगर, झारखंड के पूर्व मंत्री स्व जगरनाथ महतो के पिता नेमनारायण महतो (85 वर्ष) का निधन मंगलवार की सुबह बोकारो स्टील सिटी स्थित मेडिकेंट अस्पताल में इलाज के दौरान हो गया. तीन दिनों से वह वहां भर्ती थे. निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी. दिन लगभग 10:30 बजे शव चंद्रपुरा प्रखंड के अलारगो गांव स्थित उनके पैतृक घर लाया गया. काफी संख्या में लोग परिजनों को ढांढस बंधाने पहुंचे. पूर्व मंत्री सह झारखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष बेबी देवी, मुखिया मंजू देवी सहित अन्य सभी पुत्रवधुओं व उनकी पुत्री ने अंतिम दर्शन कर अर्थी को विदा किया. पूर्व मंत्री बेबी देवी ने कहा कि आज सिस से पिता का हाथ हट गया. बाबा हम सभी को छोड़ कर चले गये.

दाह-संस्कार के लिए बनारस ले जाया गया शव

दोपहर लगभग ढाई बजे दाह-संस्कार के लिए शव वाहन से बनारस ले जाया गया. पुत्र बैजनाथ महतो, पोता अखिलेश महतो उर्फ राजू, प्रदीप महतो, दीवाकर महतो, प्रभाकर महतो आदि ने कंधा दिया. बैजनाथ महतो ने बताया कि पिता की अंतिम इच्छा थी कि उनका दाह-संस्कार बनारस के मणिकर्णिका घाट पर हो. परिजनों के अलावा क्षेत्र से कई लोग बनारस साथ गये थे.

रेलवे से 20 वर्ष पूर्व हुए थे सेवानिवृत्त

स्व नेमनारायण महतो रेलवे से लगभग 20 वर्ष पूर्व सेवानिवृत्त हुए थे. उनका स्वभाव मृदुभाषी था और कृषि कार्य से हमेशा जुड़े रहते थे. क्षेत्र के लोगों से लगाव रखते थे और हाल चाल लेते रहते थे. राजनीति में भी इनकी रूचि थी. तत्कालीन बिहार में पहली बार हुए पंचायत चुनाव में इन्होंने नर्रा पंचायत से मुखिया पद पर चुनाव भी लड़ा था.

शोक जताने पहुंचे कई लोग

झामुमो के केंद्रीय सदस्य अशोक मुर्मू, जिला सचिव मुकेश महतो, मदन मोहन अग्रवाल, पूर्व जिला सचिव जयनारायण महतो, गौरीशंकर महतो, सुभाषचंद्र महतो, सुनील टुडू, सोनाराम हेंब्रम, विश्वनाथ महतो, घुनू हांसदा, गोविंद रजक, लोकेश्वर महतो, जयलाल महतो, मोहन महतो, शाहीद अंसारी, मो शमीद, गणेश महतो, गुलाम सरवर, गजाधर महतो, टेकलाल महतो, बृजलाल हांसदा, भुनेश्वर महतो, जगदीश पांडेय, प्यारेलाल महतो, सरयू पांडेय, अनिल महतो, लिलू महतो, हरिनारायण सिंह, दौलत महतो, राजू महतो, भोला सिंह, राजकुमार पांडेय, राजकुमार महतो, जगदीश महतो, संजय वर्मा, बरकत अली, छोटी अंसारी, डेगनारायण महतो, आजसू नेता संतोष महतो, नावाडीह प्रमुख पूनम महतो, उप प्रमुख हरि प्रसाद महतो, मुखिया जयलाल महतो, गोविंद महतो, प्रयाग महतो, राजकिशोर पूरी, रामेश्वर शर्मा आदि.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JANAK SINGH CHOUDHARY

लेखक के बारे में

By JANAK SINGH CHOUDHARY

JANAK SINGH CHOUDHARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola