खराब प्रदर्शन वाले मतदान केंद्रों पर करें विशेष फोकस : उपायुक्त

Updated:
विज्ञापन
खराब प्रदर्शन वाले मतदान केंद्रों पर करें विशेष फोकस : उपायुक्त

बोकारो | Prabhat Khabar Network

बोकारो उपायुक्त अजय नाथ झा ने एसआइआर अभियान की समीक्षा की और कम प्रदर्शन वाले मतदान केंद्रों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

बोकारो. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अजय नाथ झा ने रविवार को अधिकारियों के साथ वीडियो संवाद के माध्यम से एसआइआर अभियान की प्रगति की समीक्षा की. गोमिया, बेरमो, बोकारो व चंदनकियारी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न प्रखंडों का अलग-अलग गणना प्रपत्र वितरण, संग्रहण व डिजिटलाइजेशन की अद्यतन स्थिति की जानकारी इआरओ व एइआरओ से ली.

उन्होंने कहा कि केवल गणना प्रपत्रों का वितरण ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसका समयबद्ध डिजिटलाइजेशन भी समान रूप से महत्वपूर्ण है. सभी अधिकारी डिजिटलाइजेशन कार्य में अपेक्षित गति लाने व मतदान केंद्रवार एएसएसडी सूची तैयार करने पर विशेष ध्यान दें. जिन मतदान केंद्रों में गणना प्रपत्र वितरण व डिजिटलाइजेशन की प्रगति अपेक्षाकृत धीमी है, वहां के संबंधित अधिकारियों को अतिरिक्त प्रयास करते हुए शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के लिए विशेष रणनीति अपनाने का निर्देश दिया.

इआरओ और एइआरओ को मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ समन्वय बनाकर बैठकें करने व 14 जुलाई को सभी मतदान केंद्रों पर प्रस्तावित बीएलओ-बीएलए-2 बैठक व चुनाव पाठशाला का सफल संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिया. वीडियो संवाद में प्रशिक्षु आइएएस अरविंद राधाकृष्णन, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी भी थे.


विज्ञापन
Sunil Kumar Tiwari

लेखक के बारे में

By Sunil Kumar Tiwari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola