बीएकेएस की विभागीय बैठक में प्लांट के कर्मियों ने गिनायी विभाग की समस्याएं

04 | Prabhat Khabar Network
बोकारो बीएसएल के आरएमएचपी विभाग में कर्मियों ने वेज रिवीजन और बुनियादी सुविधाओं की कमी पर चर्चा की। प्रबंधन को चेतावनी देते हुए आंदोलन की दी चेतावनी।
बोकारो. बीएसएल अनाधिशासी कर्मचारी संघ-बीएकेएस के आरएमएचपी विभाग की बैठक शनिवार को कैंटीन में हुई. इसमें विभाग के नियमित कर्मचारी उपस्थित हुए. कर्मियों ने 2027 वेज रिवीजन, नयी श्रम संहिता के अनुसार संयंत्र स्तर में कार्यसमिति निर्माण, 2017 से लंबित वेज रिवीजन, एरियर, बोनस व इंसेंटिव फॉर्मूला में सुधार, नया श्रम कानून को लागू पर चर्चा की. आरएमएचपी विभाग की ज्वलंत स्थानीय समस्याओं पर भी चर्चा की. विभाग की ज्वलंत समस्याओं में जर्जर सड़क, ड्रेनेज समस्या, सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता पर चर्चा हुई.
झाड़ियों की सफाई, विभाग में खराब वाटर प्यूरीफायर का अनुरक्षण, पेयजल की उपलब्धता, कैंटीन और शौचालय का जर्जर, वाकवे का जर्जर होना, सिंटर प्लांट की धूल की समस्या दूर करने की मांग की गयी.
अटेंडेंस सिस्टम में तीन बार से अधिक सुधार की मांग इलेक्ट्रिकल सेक्शन के शौचालय की समस्या, अटेंडेंस सिस्टम में तीन बार से अधिक सुधार की मांग, सीलिंग फैन उपलब्ध नही होना, कम होता नियमित मैनपावर, टिपलर क्षेत्र रेस्ट रूम का अभाव पर चर्चा की गयी. सेफ्टी शूज छह माह में बाटा, लिबर्टी /वुडलैंड का उपलब्ध कराने, रेनकोट प्रत्येक वर्ष उपलब्ध कराने, अग्नीरोधी ड्रेस, सामान्य गलतियों पर भी कर्मचारियों को कारण बताओं नोटिस देने जैसे मुद्दे पर चर्चा हुई.
अगर समस्या दूर नहीं किया गया तो यूनियन आंदोलन करेगी बीएकेएस के महासचिव हरिओम ने कहा कि सेल/बीएसएल प्रबंधन की गलत कार्यशैली को अब आरएमएचपी प्रबंधन अपना चुका है. आरएमएचपी विभाग में भारी संख्या में स्थानीय समस्या है. अगर उसको दूर नहीं किया गया तो यूनियन आंदोलन करेगी. अध्यक्ष दिलीप कुमार, उपाध्यक्ष मानिक राम मुंडा, महासचिव हरिओम, कोषाध्यक्ष राहुल प्रसाद साव, विभागीय प्रतिनिधि सागर कुमार सिंह उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










