बांधडीह मे धूमधाम से हुई बाहा बोंगा पूजा

Updated:
विज्ञापन

20 | Prabhat Khabar Network

जरीडीह प्रखंड के बांधडीह गांव में बाहा बोंगा पूजा हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई। ग्रामीणों ने प्रकृति और देवताओं की पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना की।

विज्ञापन

जैनामोड़. जरीडीह प्रखंड क्षेत्र के बांधडीह दक्षिणी गांव स्थित जाहेर थान में रविवार को ग्रामीणों द्वारा बाहा बोंगा पूजा धूमधाम से मानाया गया.जहां हर साल की तरह इस वर्ष भी बारिश शुरू होने से पहले किया जाता हैं.जहां फसल अच्छी हो और गांव में सुख-शांति रहे इसलिए मनाई.वहीं नायके पुजारी बाबा ने गांव के बोंगा देवताओं की पूजा की.इस दौरान नायके बाबा गोवर्धन सोरेन ने गांव के कल्याण के लिए बकरे व मुर्गे पूजा कराई.

आपके शहर में

विज्ञापन

वहीं आदिवासी नेता सूरजदेव हांसदा ने कहा कि आदिवासियों द्वारा बाहा बोंगा पूजा सिर्फ पूजा नहीं है.ये प्रकृति और इंसान के रिश्ते को फिर से जोड़ने का दिन है.बारिश से पहले धरती से माफी मांगना और आशीर्वाद लेना हैं.

मौके पर मांझी हाड़ाम चंद्र मोहन हांसदा,बिनोद हांसदा,कुडाम नायके कालाचंद सोरेन,आनंद सोरेन,सुनिल सोरेन,सुरेंद्र बास्के,सुखराम हेम्ब्रम,बाबू लाल सोरेन,करमचंद हेम्ब्रम,विशेश्वर सोरेन,बिनोद मांझी,सागर मांझी,लखन मुर्मू,राजेंद्र सोरेन,दुर्गा सोरेन आदि शामिल थे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola