दो दिवसीय बोकारो विकारिएट फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन, पतकी ने जीता सीनियर खिताब
अतिथियों के साथ विजेता दल के खिलाड़ी सहित अन्य | Prabhat Khabar Network
दो दिवसीय बोकारो विकारिएट अंतर विद्यालय फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन संत जेवियर्स स्कूल में हुआ. सीनियर वर्ग में मसी मार्शल पतकी और जूनियर वर्ग में मसी मार्शल कजरकिलो विजेता बने. प्रतियोगिता में नौ विद्यालयों की 15 टीमों ने खेल भावना का प्रदर्शन किया.
सेक्टर वन-सी स्थित संत जेवियर्स विद्यालय में रविवार को हजारीबाग कैथोलिक धर्मप्रदेश शिक्षा समिति की ओर से आयोजित दो दिवसीय बोकारो विकारिएट अंतर विद्यालय फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन हुआ. प्रतियोगिता में नौ विद्यालयों की 15 टीमों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. इनमें आठ जूनियर और सात सीनियर टीमें शामिल थीं.
आपके शहर में
समापन अवसर पर मुख्य अतिथि जिला शिक्षा पदाधिकारी डॉ अतुल कुमार चौबे और मेजबान विद्यालय के प्राचार्य फादर अरुण मिंज एसजे ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मुकाबलों की शुरुआत करायी. सीनियर वर्ग के फाइनल में मसी मार्शल पतकी ने मसी मार्शल कजरकिलो को 2-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया. वहीं जूनियर वर्ग में मसी मार्शल कजरकिलो ने मसी मार्शल पतकी को 2-0 से पराजित कर विजेता का खिताब हासिल किया.
सीनियर वर्ग में पतकी और जूनियर में कजरकिलो विजेता
सीनियर वर्ग का मुकाबला मसी मार्शल कजरकिलो और मसी मार्शल पतकी के बीच खेला गया. कड़े मुकाबले में पतकी की टीम ने 2-1 से जीत दर्ज की. जूनियर वर्ग में भी दोनों विद्यालयों की टीमें आमने-सामने रहीं, जिसमें कजरकिलो ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2-0 से जीत हासिल की.
मैच के बाद विजेता और उपविजेता टीमों को अतिथियों ने शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया.
नौ विद्यालयों की 15 टीमों ने दिखाया दम
प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग की सात और जूनियर वर्ग की आठ टीमों ने हिस्सा लिया. सीनियर वर्ग में मसी मार्शल कजरकिलो, मसी मार्शल पतकी, कार्मेल हाई स्कूल बोकारो थर्मल और संत लुईस स्कूल बालीडीह की टीम शामिल रही. वहीं जूनियर वर्ग में संत लुईस स्कूल, लोयोला इंग्लिश मीडियम स्कूल गोमिया, मसी मार्शल स्कूल पतकी और संत जेवियर्स सोशल सर्विस स्कूल समेत अन्य विद्यालयों के खिलाड़ियों ने भाग लिया.
खेल भावना के साथ प्रतियोगिता का समापन
आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल प्रतिभा को बढ़ावा देने के साथ टीम भावना और अनुशासन की भावना विकसित करना है. दो दिनों तक चले मुकाबलों में खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया.
समापन समारोह में कोषाध्यक्ष फादर थॉमस रोड्रिग्स, उप प्राचार्य देवाशीष गुप्ता, उप प्राचार्य दीपक चौधरी, सिस्टर सुनीता, सिस्टर अनुपमा, निबंधक सोनिया सोलोमन, सहायक अर्चना कुमारी समेत विद्यालय परिवार के सदस्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए