बेरोजगारी देश के विकास में बड़ी बाधा, सर्वे में सामने आई गंभीर स्थिति

विज्ञापन

प्रेस वार्ता को संबोधित करते प्रतिनिधि | Prabhat Khabar Network

ज्ञान विज्ञान समिति ने बेरोजगारी सर्वे की रिपोर्ट जारी करते हुए इसे देश के विकास में एक बड़ी और गंभीर बाधा बताया है. भविष्य का भारत कार्यक्रम के तहत 250 नागरिक शिक्षा केंद्र स्थापित किए जाएंगे, जिनका उद्देश्य शिक्षा और जागरूकता फैलाना होगा.

विज्ञापन

ज्ञान विज्ञान समिति झारखंड की ओर से रविवार को पेटरवार प्रखंड के बुंडू पंचायत सचिवालय सभागार में बेरोजगारी सर्वे के बाद तैयार समेकित प्रतिवेदन को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की गयी. बोकारो जिला ज्ञान विज्ञान समिति के अध्यक्ष मुमताज अंसारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया. समिति ने सर्वे के आधार पर बेरोजगारी को गंभीर और ज्वलंत समस्या बताया. पदाधिकारियों ने कहा कि जब तक बेरोजगारी की समस्या का प्रभावी समाधान नहीं होगा, तब तक देश के विकास की गति को अपेक्षित स्तर तक नहीं पहुंचाया जा सकता.

आपके शहर में

विज्ञापन

सर्वे में बेरोजगारी को बताया गंभीर समस्या

प्रांतीय कोषाध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद ठाकुर ने कहा कि समिति की ओर से किये गये बेरोजगारी सर्वे के बाद तैयार रिपोर्ट में बेरोजगारी को बड़ी ज्वलंत समस्या के रूप में चिन्हित किया गया है. उन्होंने कहा कि रोजगार के अवसर बढ़ाना देश के सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए जरूरी है.

250 नागरिक शिक्षा केंद्र बनाने की योजना

सुरेंद्र प्रसाद ठाकुर ने 'भविष्य का भारत' कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि इसके तहत संगठन की ओर से 250 नागरिक शिक्षा केंद्र गठित किये जायेंगे. प्रत्येक केंद्र में दो स्वयंसेवकों की नियुक्ति कर उसका संचालन किया जायेगा. इन केंद्रों के माध्यम से स्थानीय लोगों को शिक्षा और जागरूकता से जोड़ने का प्रयास किया जायेगा.

अधिकार और स्वास्थ्य योजनाओं की मिलेगी जानकारी

उन्होंने बताया कि नागरिक शिक्षा केंद्रों में लोक साक्षरता के साथ लोगों को अपने अधिकारों, स्वास्थ्य सुविधाओं और विभिन्न विकास योजनाओं से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराने का प्रयास किया जायेगा. इसका उद्देश्य लोगों को जागरूक कर उन्हें उपलब्ध सरकारी और सामाजिक सुविधाओं तक पहुंच बनाने में मदद करना है.

बेरोजगारी दूर किये बिना विकास संभव नहीं : मुमताज

जिला अध्यक्ष मुमताज अंसारी ने कहा कि बेरोजगारी देश के विकास में बड़ी बाधा है. उन्होंने कहा कि रोजगार की समस्या का समाधान किये बिना विकास को आगे बढ़ाना मुश्किल है. समिति का प्रयास बेरोजगारी की वास्तविक स्थिति को सामने लाने के साथ लोगों को उनके अधिकारों और विकास से जुड़ी जानकारियों से जोड़ना है.

प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिला सदस्य राजेश कुमार, पार्वती देवी, रुद्रा देवी और बीना देवी व सुनीता देवी ने भी अपने विचार रखे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola