पॉलिटेक्निक प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा में शामिल हुए 5464 परीक्षार्थी, 446 अनुपस्थित
01, 18, 19 | Prabhat Khabar Network
बोकारो में पॉलिटेक्निक प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई। कुल 5910 पंजीकृत छात्रों में से 5464 परीक्षार्थी शामिल हुए और 446 अनुपस्थित रहे।
बोकारो. जिले के 10 परीक्षा केंद्रों पर रविवार को पॉलिटेक्निक प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा कदाचारमुक्त, शांतिपूर्ण व सुव्यवस्थित वातावरण में हुई. परीक्षा में कुल 5910 परीक्षार्थी पंजीकृत थे. इसमें 5464 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 446 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. परीक्षा के सफल संचालन के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की गयी थीं.
आपके शहर में
सभी केंद्रों पर सुरक्षा, विधि-व्यवस्था व परीक्षा संचालन की लगातार निगरानी की गयी. डीइओ प्रवीण रंजन कई परीक्षा केंद्रों का दौरा कर व्यवस्था का जायजा लिया. प्रशासन द्वारा सभी परीक्षा केंद्रों पर निर्धारित दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराया गया. केंद्रों पर अभ्यर्थियों की सघन जांच, सुरक्षा व्यवस्था व जरूरी सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गयी थी. इससे परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष व कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हो सकी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए