लगता है बीएसएल का क्वार्टर लीज पर लेकर बहुत बड़ा पाप कर दिया हूं...कोई सुन भी नहीं रहा है

Updated:
विज्ञापन
लगता है बीएसएल का क्वार्टर लीज पर लेकर बहुत बड़ा पाप कर दिया हूं...कोई सुन भी नहीं रहा है

13 to 16 | Prabhat Khabar Network

बोकारो स्टील प्लांट के रिटायर्ड अधिकारी मदन मोहन सिंह अपने क्वार्टर में सीलन और रिसाव की समस्या से परेशान हैं, मंत्री तक गुहार लगाने के बाद भी नहीं हुई सुनवाई।

विज्ञापन

बोकारो. लगता है बीएसएल का क्वार्टर लीज पर लेकर बहुत बड़ा पाप कर दिया हूं...कोई सुन भी नहीं रहा है. कहां जाउं, क्या करूं...अब तो शरीर भी साथ नहीं दे रहा है. यह पीड़ा रविवार को प्रभात खबर के साथ बयां की बोकारो स्टील प्लांट-बीएसएल के हैवी मैंटेंनेंस-मैकेनिकल विभाग में उप प्रबंधक के पद से 2021 रिटायर बीमार अधिकारी मदन मोहन सिंह ने.

श्री सिंह ने रिटायरमेंट के बाद सेक्टर 12/ए स्थित कार्टर संख्या 1544 को लीज पर लिया है. उस समय से उनके ऊपर स्थित कार्टर संख्या 1546 से हो रहे सीपेज के कारण उनके घर की दीवारों में सीलन, छत से टपकाव और दुर्गंध की स्थिति बनी हुई है. जब तक हाथ-पांव-शरीर चला, तब तक नगर सेवा विभाग का चक्कर लगाते रहे.

आज बीमार श्री सिंह क्वार्टर की समस्या के समाधान को लेकर 2022 से लगातार हर दरवाजा पर पत्राचार कर चुके हैं. लेकिन, अब तक कोई कार्रवाई नहीं है. जब तक हाथ-पांव-शरीर चला, तब तक नगर सेवा विभाग का चक्कर लगाते रहें. अब बीमारी के कारण बेड पर हीं लेटे रहते हैं. श्री सिंह ने इस्पात मंत्री तक गुहार लगायी. डीसी बोकारो के जनता दरबार तक अपनी पुकार पहुंचायी. लेकिन, आज भी पूरा परिवार परेशान है. श्री सिंह सीजीएम-टीए से लेकर इस्पात मंत्री तक का दरवाजा खटखटा चुके हैं. लेकिन, अब तक कहीं से कोई सुनवाई नहीं हुई है. इससे श्री सिंह बहुत दु:खी, हताश व परेशान हैं.

लगातार नमी के कारण बिगड़ती जा रही है क्वार्टर की हालत, हादसे की आंशका सेक्टर 12/ए स्थित कार्टर संख्या 1544 में रहने वाले श्री सिंह बीते चार वर्षों से गंदे पानी के रिसाव की समस्या से जूझ रहे हैं. ऊपर स्थित कार्टर संख्या 1546 से हो रहे सीपेज के कारण उनके घर की दीवारों में सीलन, छत से टपकाव और दुर्गंध की स्थिति बनी हुई है.

लगातार नमी के कारण क्वार्टर की हालत बिगड़ती जा रही है. परिवार को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। पीड़ित ने इस संबंध में केवल स्थानीय स्तर पर ही नहीं, बल्कि उच्च स्तर तक गुहार लगाई है. लेकिन, समस्या के समाधान को लेकर कोई पहल नहीं हुई है. उधर, नगर सेवा विभाग की टीम मामले की जांच कर चुकी है, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई. दोनों क्वार्टर लीज पर, नियमों के अनुसार किसी भी प्रकार की तोड़-फोड़ प्रतिबंधित श्री सिंह ने स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड के चेयरमैन को नई दिल्ली स्थित कार्यालय में संबोधित करते हुए विस्तृत आवेदन भेजा है, जिसमें अवैध निर्माण और ढांचे में बदलाव का आरोप लगाया गया है.

पत्र में स्पष्ट उल्लेख किया गया है कि दोनों क्वार्टर लीज पर आवंटित हैं. नियमों के अनुसार किसी भी प्रकार की तोड़-फोड़ या संरचनात्मक परिवर्तन प्रतिबंधित है. कथित बदलाव के कारण हीं रिसाव की समस्या उत्पन्न हुई है. बीएसएल महाप्रबंधक व संबंधित सिविल विभाग से भी कई बार पत्राचार किया गया है. नगर सेवा विभाग-बीएसएल के लगभग सभी संबंधित अधिकारी से श्री सिंह अपनी समस्या लेकर मिल चुके हैं.

डीसी के जनता दरबार तक पहुंची शिकायत, नियमों के अनुरूप कार्रवाई की मांग श्री सिंह की ओर से डीसी बोकारो को भी आवेदन दिया गया है. पीड़ित श्री सिंह डीसी के जनता दरबार में भी पहुंचे और व्यक्तिगत रूप से अपनी शिकायत दर्ज कराई. उधर, बीएसएल के टीइ की ओर से भी निरीक्षण में ऊपर वाले क्वार्टर से रिसाव की पुष्टि भी की गई.

लगातार पत्राचार और शिकायतों के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है. पीड़ित श्री सिंह ने प्रशासन और प्रबंधन से शीघ्र हस्तक्षेप कर नियमों के अनुरूप कार्रवाई करते हुए स्थायी समाधान सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि परिवार के साथ वह शांति के साथ जीवन बसर कर सकें. समस्या बताते-सुनाते श्री सिंह की आंखें भर आयीं.


विज्ञापन
Sunil Kumar Tiwari

लेखक के बारे में

By Sunil Kumar Tiwari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola