फ्लोरेंस बारला की टीम ने जीता गोल्ड

फ्लोरेंस बारला की टीम ने जीता गोल्ड
बोकारो थर्मल. बेंगलुरु में 30 अगस्त से आयोजित 63वीं ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप प्रतियोगिता में बोकारो थर्मल स्थित भाटिया एथलेटिक्स एकेडमी की अंतरराष्ट्रीय एथलीट फ्लोरेंस बारला व उनकी टीम ने 4 गुणा 400 मीटर के रिले रेस में गोल्ड मेडल जीता है. फ्लोरेंस बारला उक्त चैंपियनशिप में रेलवे स्पोर्ट्स टीम की ओर से शामिल हुई थीं. टीम ने उक्त दौड़ तीन मिनट 39.01 सेकेंड में पूरी की. टीम में फ्लोरेंस बारला के अलावा सिंचल, शिवानी गायकवाड़, आर विद्या रामराज शामिल थीं. यह जानकारी एथलीट फ्लोरेंस बारला व उनके कोच आशु भाटिया ने दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










