Bokaro News : गोमिया क्षेत्र में सुधरेगी बिजली व्यवस्था, 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर लगा

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : गोमिया क्षेत्र में सुधरेगी बिजली व्यवस्था, 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर लगा

Bokaro News : गोमिया प्रखंड के साड़म विद्युत उप केंद्र में लगे 10 एमवीए विद्युत ट्रांसफार्मर का उद्घाटन शनिवार को मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने किया.

विज्ञापन

गोमिया. गोमिया प्रखंड के साड़म विद्युत उप केंद्र में लगे 10 एमवीए विद्युत ट्रांसफार्मर का उद्घाटन शनिवार को सूबे के पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने किया. इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि क्षेत्र की जनता को निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने के संकल्प को पूरा करने की दिशा में यह एक मजबूत पहल है. इस ट्रांसफॉर्मर के चालू होने से क्षेत्र की बिजली आपूर्ति में सुधार आयेगा. कम वोल्टेज की समस्या दूर होगी. किसानों को पर्याप्त बिजली मिलेगी और छोटे उद्योगों को गति मिलेगी. आने वाले दिनों क्षेत्र विकास के नये आयाम स्थापित करेगा. राज्य की जनकल्याणकारी और विकासोन्मुखी सरकार जनता को 200 यूनिट निशुल्क बिजली दे रही है. साथ ही जरूरतमंद लोगों का बकाया बिजली बिल माफ किया है. मौके पर मुखिया अनारकली एवं शोभा देवी, पंसस विष्णुलाल सिंह व चांदनी देवी, कांग्रेस जिला महासचिव रामकिशुन रविदास, केदारनाथ पांडा, विधायक प्रतिनिधि अमित पासवान, बाबूचंद बेसरा, विक्रम डे, मो असलम, मिथुन चंद्रवंशी सहित कई लोग उपस्थित थे.

प्रतिमा स्थल के सौंदर्यीकरण कार्य और शेड का उद्घाटन

ललपनिया. गोमिया प्रखंड के चतरोचट्टी के हरिजन टोला में बाबा आंबेडकर प्रतिमा स्थल के सौंदर्यीकरण कार्य और निर्मित शेड का उद्घाटन शनिवार को मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने किया. दोनों कार्य ओएनजीसी बोकारो की ओर से सीएसआर के तहत किया गया है. मंत्री ने कहा कि ओएनजीसी बोकारो गोमिया प्रखंड के विकास में अग्रसर भूमिका वर्षों से निभा रही है. मौके पर ओएनजीसी बोकारो के पदाधिकारी आरबी सिंह, पांडेय रविदास,राजू महतो, सूरज अंबेडकर, सुंदर रविदास, देव रविदास, दिनेश यादव, शैलेंद्र कुमार मंटू यादव, बिनोद साव आदि उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन सूरज कुमार यादव ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola