Bokaro News : निकाली बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर जागरूकता झांकी

Edited by MANOJ KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : सेल एससी-एसटी इंप्लाइज फेडरेशन ने किया आयोजन

विज्ञापन

Bokaro News : बाबा साहब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर रविवार को सेल एससी-एसटी इंप्लाइज फेडरेशन बोकारो यूनिट की ओर से सेक्टर-4 डी आंबेजकर मैदान से जागरूकता झांकी निकाली गयी. फेडरेशन के महासचिव रवींद्र महली ने झांकी को ब्लू झंडी दिखाकर रवाना किया. झांकी सिटी सेंटर, को ऑपरेटिव व सेक्टर 2,3,1,4,5,6,8,9,12 जाकर पुनः सेक्टर-04 डी आकर समापन किया. अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष सह बोकारो यूनिट अध्यक्ष एमके अभिमन्यु ने की. झांकी में भीष्म बैठा, मुंजय कुमार, दिनेश रविदास, शंभू प्रसाद, इंदल पासवान, वीरेंद्र कुमार, धर्मा पासवान, महेश पासवान, संतोष कुमार, राजेश चौधरी, युगल चौधरी, सुरेश कुमार पासवान, महावीर मरांडी, ऋषि देव पासवान, सहदेव भुइयां, जितेंद्र कुमार, मंजीराम, लालू प्रसाद, राजूराम विजय पासवान, संजय पासवान, एसडी सिन्हा, दिलीप पासवान, उपेंद्र कुमार, सुमन, अरुण पासवान, सरोज कुमार, अनीश, पंकज आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola