Bokaro News : राम मंदिर से श्याम मंदिर तक माहौल हुआ भक्तिमय

Updated:
विज्ञापन

चास धर्मशाला मोड़ स्थित श्री श्याम मंदिर के 23वें स्थापना दिवस व निर्जला एकादशी के अवसर पर गुरुवार को श्री श्याम दीवाने चास बोकारो की ओर से भव्य निसान यात्रा

विज्ञापन

चास धर्मशाला मोड़ स्थित श्री श्याम मंदिर के 23वें स्थापना दिवस व निर्जला एकादशी के अवसर पर गुरुवार को श्री श्याम दीवाने चास बोकारो की ओर से भव्य निसान यात्रा निकाली गयी. यात्रा पूजा-अर्चना के बाद बोकारो सेक्टर एक स्थित राम मंदिर से निकली और विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए चास स्थित श्री श्याम मंदिर पहुंची. इसके बाद श्रद्धालुओं ने श्री श्याम को निसान अर्पण किया. यात्रा के दौरान श्याम भक्त चलो चलें श्याम के द्वार…, तू ही तो है श्याम म्हारो… , हर ग्यारस को खाटू धाम जायेंगे…, हारा हूं बाबा…, इतनी कृपा सांवरे बनाये रखना…, सेठों का सेठ खांटू नरेश… आदि भक्ति गीतों पर श्रद्धालु झूमते रहे. खूब जयकारे भी लगे. यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा जगह-जगह पानी व शरबत की व्यवस्था की गयी. डीसी अजय नाथ झा, एसपी नाथू सिंह मीना, डीडीसी शताब्दी मजूमदार, अपर समाहर्ता सुनील कुमार, जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, समाज कल्याण पदाधिकारी सुमन गुप्ता, डिप्टी मेयर पूजा कुमारी सहित मारवाड़ी महिला समिति, मारवाड़ी युवा मंच, मित्र परिषद सहित मारवाड़ी समाज के विभिन्न संस्था के सदस्य मंदिर परिसर पहुंचे और बाबा श्याम से आशीर्वाद लिया.

भजन संध्या का आयोजन

मंदिर परिसर में रात को

भजन संध्या का आयोजन

किया गया. मौके पर रामगढ़ के गायक निखिल गोयल द्वारा गाये गीतों देना हो तो दीजिए…, मेरे सिर पर रख दो बाबा.., हाजिरी लिखवाता हूं हर ग्यारस में… पर श्रद्धालु खूब झूमे.

भजन संध्या के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया. मौके पर अनिल गोयल, दीपक अग्रवाल, नरेश झंझोटर , रौनक केडिया, मनीष गोयल, बाबू प्रताप, अजीत, जीतेन्द्र, गोपाल मित्तल, बसंत अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, दीपक जलान सहित अन्य श्याम प्रेमी उपस्थित थे.

विज्ञापन
JANAK SINGH CHOUDHARY

लेखक के बारे में

By JANAK SINGH CHOUDHARY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola