Bokaro News : बाबा आंबेडकर की जयंती पर निकाली जायेगी धर्म यात्रा

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : बाबा आंबेडकर की जयंती पर निकाली जायेगी धर्म यात्रा

Bokaro News : भीम आर्मी (भारत एकता मिशन) बोकारो जिला की ओर से बाबा आंबेडकर की जयंती पर सोमवार को धर्म यात्रा सह रैली निकाली जायेगी.

विज्ञापन

फुसरो. भीम आर्मी (भारत एकता मिशन) बोकारो जिला की ओर से बाबा आंबेडकर की जयंती पर सोमवार को धर्म यात्रा सह रैली निकाली जायेगी. इसको लेकर शनिवार को फुसरो नगर क्षेत्र में जन जागरण सह आमंत्रण अभियान चलाया गया. जिला अध्यक्ष गोवर्धन रविदास ने बताया कि भीम आर्मी (भारत एकता मिशन), आजाद समाज पार्टी व अन्य बहुजन संगठनों के कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में शामिल होंगे. रैली फुसरो नप कार्यालय परिसर के ग्राउंड से निकलेगी और फुसरो मुख्य बाजार होते हुए पुराना बीडीओ ऑफिस ढोरी में प्रस्तावित प्रतिमा स्थल तक जायेगी. मौके पर बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष फूलचंद रविदास, भीम आर्मी के जिला उपाध्यक्ष ललन राम, फुसरो नगर अध्यक्ष नकुल रविदास, बेरमो प्रखंड अध्यक्ष मनोज शर्मा, रंजीत कोल, संतोष रविदास, युगल रविदास, अर्जुन रवि, पिंटू रवि, साहिल रवि आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola