सावन के प्रथम सोमवार पर चिड़का धाम के लिए उमड़ा आस्था का सैलाब

बाबा गौरीनाथ (चिड़का) धाम के लिए प्रस्थान करते श्रद्घालु | Prabhat Khabar Network
सावन के पहले सोमवार पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने बाबा गौरीनाथ धाम के लिए पैदल यात्रा शुरू की। कांवरियों की सेवा के लिए जगह-जगह शिविर लगाए गए हैं।
पिंड्राजोरा : सावन मास के बांग्ला पंचांग के अनुसार तीसरे तथा हिंदी पंचांग के अनुसार प्रथम सोमवार पर भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक को लेकर रविवार को दामोदर नदी तट से सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पवित्र जल उठाकर पश्चिम बंगाल स्थित प्रसिद्ध बाबा गौरीनाथ (चिड़का) धाम के लिए प्रस्थान किया .
श्रद्धालु लगभग 40 किलोमीटर की पैदल यात्रा पूरी कर सोमवार को चिड़का धाम पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे . कांवरियों की सुविधा एवं सेवा के लिए पिंड्राजोरा के आईटीआई मोड़ से लेकर बंगाल सीमा तक विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों तथा व्यवसायियों की ओर से सेवा शिविर लगाए गए .
शिविरों में श्रद्धालुओं के बीच चाय, दूध, शीतल एवं गर्म पेयजल, फल, दवाइयां तथा अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया .आमतल मोड़ स्थित बजरंगबली मंदिर समिति, काशीझरिया के श्रीराम मंदिर निर्माण समिति, एकता ग्रुप पारटांड़, पारटांड़ एवं कुरा तथा पिंड्राजोरा मोड़ सहित विभिन्न संगठनों ने कांवरियों की सेवा में बढ़-चढ़कर भाग लिया .
आयोजकों ने श्रद्धालुओं का स्वागत कर उन्हें फल एवं अन्य खाद्य सामग्री वितरित की तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया . इस दौरान पिंड्राजोरा थाना प्रभारी रवि कुमार एवं समाजसेवी उमेश जैन सहित कई गणमान्य लोग भी सेवा शिविरों में पहुंचे और शिव भक्तों की सेवा एवं सहायता में सहयोग किया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










