चंदनकियारी में लीगल एम्पावरमेंट कैंप, महिला समूहों को मिला छह लाख का चेक

Updated:
विज्ञापन

10 | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

चंदनकियारी में आयोजित लीगल एम्पावरमेंट कैंप में महिला स्वयं सहायता समूहों को चेक और लाभुकों को प्रमाण पत्र व साइकिल का वितरण किया गया।

विज्ञापन

चंदनकियारी: चंदनकियारी प्रखंड सह अंचल कार्यालय सभागार में शुक्रवार को लीगल एम्पावरमेंट कैंप का आयोजन किया गया. अध्यक्षता डीएलएसए बोकारो के सचिव अरुण कुमार दुबे व संचालन पीएलवी देवदास पांडेय ने की. विशिष्ट अतिथि के रूप में चंदनकियारी प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय वर्मा, प्रखंड प्रमुख निवारण सिंह चौधरी उपस्थित थे.

विज्ञापन

कानूनी जागरूकता पर दिया गया जोर

इस अवसर पर डीएलएसए सचिव दुबे ने उपस्थित लोगों को मुफ्त कानूनी स केहायता, महिला अधिकार, बाल अधिकार, श्रम कानून, लोक अदालत एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि विधि क सेवा प्राधिकार का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाना है.

परिसंपत्तियों का वितरण

कार्यक्रम के दौरान महिला स्वयं सहायता समूहों के बीच 6 लाख का चेक का वितरण किया गया. साथ ही सामाजिक सुरक्षा पेंशन स्वीकृति पत्र,जाति-आय-आवासीय प्रमाणपत्र, ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र, एवं छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया गया.

कार्यक्रम में अधिवक्ता बृजेश कुमार, संतोष कुमार मिश्रा, देवदास पांडे, यदु माहतो, वासु गोराई, राजकिशोर बाउरी, कालाचंद गोराई, रतिलाल कुम्भकार, मोहम्मद इसराइल अंसारी, असित बनर्जी, सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, एवं भारी संख्या में ग्रामीण एवं महिला लाभुक उपस्थित थे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola