जरीडीह में टोल टैक्स बचाने के लिए ग्रामीण सड़क से होकर गुजर रहे भारी वाहनों, ग्रामीणों में आक्रोस

आजसू पार्टी के कार्यकर्ता आंदोलन पर उतरे | Prabhat Khabar Network
बोकारो के जरीडीह में ग्रामीण सड़क से भारी वाहनों के अवैध परिचालन के विरोध में आजसू कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, प्रशासन से कार्रवाई की मांग की।
जैनामोड़ : जरीडीह प्रखंड के खुंटरी पंचायत अंतर्गत भुटकुरु गांव की ग्रामीण सड़क से हो रहे भारी वाहनों के परिचालन के विरोध में रविवार को आजसू पार्टी कार्यकर्ता आंदोलन पर उतरे. कार्यकर्ताओं ने सड़क से होकर गुजर रहे भारी वाहनों को रोक दिया.
टोल टैक्स बचाने के लिए गांव के भीतर से गुजर रहे बड़े वाहन
आंदोलन का नेतृत्व कर रहे प्रखंड अध्यक्ष अरुण कुमार महतो ने कहा कि ट्रक, हाइवा, डंपर जैसे बड़े-बड़े वाहन टोल टैक्स बचाने के लिए इस सड़क उपयोग करते हैं, जिससे सरकार का राजस्व का भी नुकसान हो रहा है.
उन्होंने कहा कि खुंटरी निवासी विश्वनाथ सिंह की रैयती भूमि को सड़क बना दिया गया है. उन्होंने इसकी शिकायत कई बार पुलिस प्रशासन से की है. लेकिन ट्रांसपोर्ट ऑनर द्वारा रैयत को धमका कर चुप कर दिया जाता है. रैयत ने इसको लेकर उपायुक्त को भी आवेदन दिया है.
पुलिस-प्रशासन पर माफियाओं से मिलीभगत का आरोप
स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस प्रशासन द्वारा माफियाओं और अवैध कारोबारियों व व्यवसायियों के भारी वाहनों से मोटी रकम उगाही के लिए इस रास्ते से आवागमन शुरू करा दिया जाता है. इसके कारण ग्रामीण सड़क जर्जर हो गयी है.
रैयत को न्याय दिलाते हुए ग्रामीण सड़क से भारी वाहनों का परिचालन अविलंब बंद किया जाये. मौके पर बुद्धिजीवी मंच के जिला अध्यक्ष विनोद कुमार कश्यप, सांसद प्रतिनिधि नरेंद्र महतो, रैयत विश्वनाथ सिंह, बजरंगी सिंह, गौतम सिंह, नरेश सिंह, हरिद्वार सिंह, गुड्डू सिंह, सूरज महली, भोला महली, घनश्याम सिंह, उषा देवी आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










