Bokaro News : बीएसएल में ठेका मजदूरों के छंटनी के खिलाफ जंग का ऐलान

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : बीएसएल में ठेका मजदूरों के छंटनी के खिलाफ जंग का ऐलान

Bokaro News : बीएसएल में ठेका मजदूरों की छंटनी के खिलाफ जंग का ऐलान कर दिया गया है.

विज्ञापन

बीएसएल में ठेका मजदूरों की छंटनी के खिलाफ बोकारो इस्पात कामगार यूनियन-एटक से संबंधित ठेका मजदूरों ने जंग का ऐलान कर दिया गया है. रविवार को मोटरसाइकिल जुलूस निकाला और विस्थापित गांवों में जनजागरण अभियान की शुरुआत की. इस दौरान एनजेसीएस सदस्य व यूनियन के महासचिव रामाश्रय प्रसाद सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार के इशारे पर इस्पात मंत्रालय बीएसएल को कॉरपोरेट के हवाले करने की साजिश कर रहा है. इसे सफल नहीं होने दिया जायेगा. कांटेक्ट पद्धति में सुधार की आवश्यकता है. छंटनी से बेरोजगारी बढ़ेगी. श्री सिंह ने कहा कि बीएसएल में जो हालात बनाया गया है, वह भयानक रूप ले सकता है. छंटनी की प्रक्रिया शुरू की गयी तो मजदूर सड़क पर उतरेंगे. उत्पादन के साथ होने वाली आधुनिकीकरण प्रक्रिया ठप हो सकती है. जुलूस का नेतृत्व प्राण सिंह ने किया. इसमें प्राण सिंह, मोइन आलम, ओम प्रकाश, ईश्वर दयाल, लोबीन मांझी, सादे महतो गुर्जर, सत्येंद्र, सनातन प्रताप, वीरेंद्र महतो, विरेंद्र मोहाली, डी सोरेन, अक्षय मंडल, रामबाबू, रवि कुमार, सोनाराम मांझी, संदीप महतो, दिलीप कुमार, जयराम कुमार, केडी सिंह, आनंद कुमार, वीरेंद्र मोदी, सकलदेव, अजय कुमार, संजीव सिंह, शंकर सिंह, कार्तिक विजय, आकाश, वीरेन महतो, कुश बाउरी आदि शामिल थे.

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola