Bokaro News : मजदूरों की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन का निर्णय
Published by : JANAK SINGH CHOUDHARY Updated At : 04 Oct 2025 10:50 PM
Bokaro News : सीसीएल के स्वांग वाशरी परिसर में राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन (इंटक) की ओर से गेट मीटिंग की गयी.
ललपनिया, सीसीएल के स्वांग वाशरी परिसर में राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन (इंटक) की शाखा की ओर से शनिवार को गेट मीटिंग की गयी. क्षेत्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह ने यूनियन के प्रयास से कोलकर्मियों को दुर्गा पूजा के पूर्व सम्मानजनक बोनस मिलने पर विधायक सह यूनियन नेता कुमार जयमंगल को बधाई दी. कहा कि स्वांग वाशरी परियोजना में कर्मी उत्पादन के प्रति गंभीर हैं. लेकिन अधिकारियों की बेरुखी के कारण समस्याओं से त्रस्त हैं. जर्जर आवास में रहने को विवश हैं. शुद्ध पानी तक नहीं मिलता है. सिविल विभाग के अधिकारी ही नहीं हैं, जो मजदूरों की समस्याओं का समाधान करे. मजदूरों की समस्याओं को लेकर छह अक्टूबर को परियोजना कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया जायेगा.
मजदूरों से की गयी अपील
शाखा अध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा ने मजदूरों को एकता बनाये रखने की बात कही. शाखा सचिव हृदयनारायण ने कहा कि मजदूरों को प्रबंधन की फूट डालो नीति से होशियार रहने की जरूरत है. मौके पर उपाध्यक्ष तौकीर अहमद, प्रमोद कुमार यादव, कोषाध्यक्ष दीपक मल्लाह, मो सफी अहमद, दुलार चंद यादव, अब्दुल लतीफ, मो हकिम, मो फिरोज, राजेंद्र पासवान, माधो यादव, शैलैश चतुर्वेदी, रथु राम, अनिल करमाली सहित कई लोग उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










