ePaper

Bokaro News : राजेंद्र महतो स्मृति करम जावा परब महोत्सव में नृत्य से बांधा समां

Updated at : 08 Sep 2025 1:54 AM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News : राजेंद्र महतो स्मृति करम जावा परब महोत्सव में नृत्य से बांधा समां

Bokaro News : झारखंड सांस्कृतिक मंच ने किया आयोजन

विज्ञापन

Bokaro News : झारखंड सांस्कृतिक मंच, चास-बोकारो की ओर से रविवार को संस्कृति प्रेमी सह मंच के संस्थापक स्व राजेंद्र महतो स्मृति करम जावा परब महोत्सव का आयोजन चास स्थित दीपांजलि सभागार के प्रांगण में किया गया. मुख्य अतिथि धनबाद सांसद ढुलू महतो की पत्नी सावित्री देवी, बोकारो जिला परिषद अध्यक्ष सुनीता देवी, झारखंड प्रजापति कुम्हार महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष देवनारायण प्रजापति, झारखंड आंदोलनकारी पार्वती चरण महतो, भाजपा नेत्री परिंदा सिंह, मंच के केंद्रीय अध्यक्ष राजदेव महथा, कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम महतो, वरीय उपाध्यक्ष हाबूलाल गोराईं, संगठन महामंत्री करमचंद गोप,जदयू के जिला अध्यक्ष प्रदीप महतो, सामाजिक कार्यकर्ता भागीरथ शर्मा, भाजपा नेता बिनोद महतो, संतोष सिंह, विकास अग्रवाल, आरएम इंटर कॉलेज के प्राचार्य श्रवण कुमार सहित अन्य ने दीप प्रज्वलित और स्व राजेंद्र महतो के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की. विभिन्न जावा मंडली की बहनों ने झारखंड संस्कृति पर आधारित गीत संगीत पर नृत्य प्रस्तुत किया.

झारखंड संस्कृति को संजोने में मंच का योगदान सराहनीय :

मुख्य अतिथि सावित्री देवी ने कहा कि करम झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक पहचान है. इसकी विरासत को बचाने और संजोने में झारखंड सांस्कृतिक मंच का योगदान सराहनीय है. मंच के कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम कुमार महतो ने कहा कि मंच वर्षों से समाज में सामाजिक व सांस्कृतिक योगदान दे रहा है. झारखंड की संस्कृति को राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचना ही मंच का उद्देश्य है. मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता किरण बाउरी, जवाहर सिंह चौधरी, साधन मंडल, सुदर्शन सिंह, मुकेश राय, सुभाष महतो, डीके त्रिवेदी, गोपाल साव, आशीष कुमार, संजय महतो, राजकिशोर गोप, मंजू देवी, बिरंची चौधरी, नंदराज महतो, गणेश दत्ता, कृष्णा तिवारी, दिनेश नायक, राजकिशोर महतो, सविता गोप सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

प्रतियोगिता में प्रिया ग्रुप रानीपोखर संथालडीह को प्रथम पुरस्कार :

चास व चंदनकियारी क्षेत्र के विभिन्न गांवों से दर्जनों जावा मंडली समूह ने हिस्सा लिया. निर्णायक मंडली में शामिल शिक्षक खिरोधर महतो, डॉ नागेश्वर महतो, शांति भारत, लाल देव गोप, परितोष प्रजापति, प्राचार्य श्रवण कुमार, खेदन राय व मनोज गोप ने जावा मंडली के नृत्य, वेशभूषा, करम परब के महत्व और सामाजिक संदेश के आधारित गीत पर संयुक्त रूप से निर्णय लेकर परिणाम का घोषणा की. इसमें प्रिया ग्रुप रानीपोखर संथालडीह को प्रथम पुरस्कार में 2100 नगद, वीणा पानी ग्रुप को द्वितीय पुरस्कार में 1500 नगद व चितामी की नेहा रानी ग्रुप को तृतीय पुरस्कार में 1100 नगद रुपये देकर सम्मानित किया गया. अन्य सभी प्रतिभागी को प्रोत्साहन राशि के रूप में नगद राशि व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

MANOJ KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola