Bokaro News : गंगा दशहरा से पहले दामोदर तट की होगी सफाई

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : गंगा दशहरा से पहले दामोदर तट की होगी सफाई

Bokaro News : दामोदर बचाओ आंदोलन का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को नप के इओ राजीव रंजन से मिला.

विज्ञापन

फुसरो. दामोदर बचाओ आंदोलन का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को नप के इओ राजीव रंजन से मिला. गंगा को स्वच्छ बनाने को लेकर स्वच्छता अभियान चलाने व नमामि गंगे योजना के अंतर्गत चल रहे कार्यों की प्रगति पर चर्चा की. इओ ने कहा कि नमामि गंगे योजना के तहत दामोदर के किनारे कई विकास कार्य किये जायेंगे. इसको लेकर विभागीय स्तर से पहल की जा रही है. आगामी गंगा दशहरा से पहले दामोदर तट को साफ कराया जायेगा. प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों की मांग पर इओ ने फुसरो हिंदुस्तान पुल के पास दामोदर नदी तट के पास फैले रिजेक्ट पत्थरों की सफाई जल्द कराने का आश्वासन दिया. मौके पर बेरमो संयोजक भाई प्रमोद सिंह, फुसरो नगर संयोजक भरत कुमार वर्मा, संरक्षक दयानंद बरनवाल, बैभव चौरसिया, पंकज पांडेय, पिंकू गुप्ता आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola