Bokaro News : एमजीएम स्कूल में सीबीएसइ इस्ट जोन बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू

Edited by MANOJ KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : उत्तरप्रदेश, बिहार, झारखंड के 12 स्कूलों की 16 बालिका टीमें दिखा रहीं दमखम

विज्ञापन

Bokaro News : एमजीएम हायर सेकेंड्री स्कूल सेक्टर चार एफ बोकारो में चार दिवसीय (3 से 6 अगस्त तक) सीबीएसइ इस्ट जोन बालिका फुटबाल टूर्नामेंट रविवार को शुरू हुआ. उद्घाटन मुख्य अतिथि बीएसएल के मुख्य महाप्रबंधक प्रकाश कुमार ने ध्वजारोहण कर की. प्रधानाध्यापक फादर डॉ जोशी वर्गीस ने कहा कि टूर्नामेंट में उत्तरप्रदेश, बिहार, झारखंड के अलावा इस्ट जोन के 12 विद्यालयों की 16 बालिका टीमें भाग ले रही हैं. अंडर 14, अंडर 17 व अंडर 19 ग्रुप में 23 मैच खेले जायेंगे.

अंडर 14 में आर्मी पब्लिक स्कूल लखनऊ की टीम जीती :

टूर्नामेंट के अंडर 14 ग्रुप के उद्घाटन मैच में आर्मी पब्लिक स्कूल लखनऊ की टीम ने एकतरफा मुकाबले में आर्मी पब्लिक स्कूल कानपुर को 12-0 गोल से पराजित कर दिया. अंडर 17 में विद्या ज्ञान स्कूल सीतापुर ने संत पाल पब्लिक स्कूल सलेमपुर को 13-0 से हराया. अंडर 19 में आर्मी पब्लिक स्कूल लखन ने श्री अय्यप्पा पब्लिक स्कूल को 4-0 से हरा दिया. मौके पर सीबीएसइ के ऑब्जर्बर अनिल कुमार, जिला फुटबाल संघ के सचिव महेंद्र प्रसाद, डॉ राधाकृष्णन सहोदया स्कूल कॉम्प्लेक्स बोकारो के उपाध्यक्ष व रेनबो स्कूल के प्राचार्य विपुल कुमार सिंह, ओरिएंटल फाउंडेशन स्कूल के निदेशक व उपाध्यक्ष डॉ आमीर हुसैन, माउंट सियोन स्कूल के निदेशक संजीव ठाकुर, माउंट सियोन स्कूल की प्राचार्य डॉ बी रीना ठाकुर, मिथिला एकेडमी पब्लिक स्कूल के प्राचार्य अशोक पाठक, डीएवी पब्लिक स्कूल की प्राचार्य अनुराधा सिंह, डॉ राजेंद्र प्रसाद पब्लिक स्कूल के प्राचार्य मुकेश कुमार, गैलेक्सी पब्लिक स्कूल के निदेशक सुबोध कुमार दत्ता, मनोज कुमार दत्ता, सरदार पटेल पब्लिक स्कूल के प्राचार्य सुमित कुमार, एजी नर्सिंग कॉलेज के प्राचार्य नितिन फ्लिप, संत मेरी नर्सरी स्कूल के प्राचार्य फादर डीनू एम डैनियल, ओएनजीसी के अधिकारी अनूप मिंज, एमजीएम स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य पीए जकारिया, पीई ईप्पन, उप प्राचार्य राखी बनर्जी, हेडमिस्ट्रेस सपना जोशी, शारीरिक शिक्षा शिक्षक राजेश्वर सिंह, मीनाक्षी कुमारी, राजीव सिंह, वंदना शर्मज्ञ, सौरभ कुमार, मोहसिन आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola