ePaper

बीएसएल : 11 जुलाई की हड़ताल को सफल बनाने में जुटीं यूनियनें

Updated at : 05 Jul 2024 11:27 PM (IST)
विज्ञापन
बीएसएल : 11 जुलाई की हड़ताल को सफल बनाने में जुटीं यूनियनें

ठेकाकर्मी अपने अस्तित्व की लड़ाई में सफल होंगे : बीके चौधरी, कहा कि पहली बार ठेकेदार मजदूर अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा है.

विज्ञापन

बोकारो. कर्मचारी यूनियनों ने दावा किया है कि बीएसएल में 11 जुलाई को बड़ा आंदोलन होगा. इस दिन सभी ठेका मजदूर हड़ताल पर रहेंगे. बीएसएल प्रबंधन द्वारा शुगर व ब्लड प्रेशर के नाम पर प्लांट से ठेका कर्मियों को काम से निकाले जाने के खिलाफ विभिन्न यूनियनों में आक्रोश है. ऐसे में नॉन एनजेसीएस यूनियन की ओर से 11 जुलाई को ठेका कर्मियों की हड़ताल का नोटिस दिया जा चुका है. हड़ताल को सफल बनाने के लिए यूनियन जनजागरण कार्यक्रम तो कोई सभा कर ठेका कर्मियों के साथ संवाद कर रहा है. जय झारखंड मजदूर समाज ने शुक्रवार को सीआरएम-1,2 और 3 में काम कर रहे ठेकाकर्मियों से संवाद किया. मुख्य वक्ता समाज के महामंत्री सह ननएनजेसीएस के संयोजक बीके चौधरी ने कहा कि प्रबंधन का तुगलकी फरमान के खिलाफ आज ठेकाकर्मी सभी भेदभाव से जूझ रहे हैं. कहा कि पहली बार ठेकेदार मजदूर अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा है. जिसमे वह हड़ताल से पूर्व हीं सफल हो रहे है. जनता मजदूर सभा के महामंत्री संदीप कुमार आस ने कहा कि प्रबंधन के खिलाफ ठेका मजदूरों में आक्रोश व्याप्त है. मौके पर संयुक्त महामंत्री एनके सिंह ,एसके सिंह, राजेंद्र प्रसाद, माणिकचंद्र साह, देवेंद्र गोराई, ओमप्रकाश चौहान, सी प्रिंस, बिखेर साव, भूषण पासवान, राजकुमार, राजकपूर, रवि कर्मकार, दिवाकर, मंटू, माणिक, एल मांझी, रोशन कुमार, रामा रवानी, विजय साह आदि मौजूद थे.

आदेश को वापस ले प्रबंधन : बीडी प्रसाद

इस्पात मजदूर मोर्चा (सीटू) की ओर से शुक्रवार को ब्लास्ट फर्नेस कैंटीन रेस्ट रूम में ठेका मजदूरों की सभा की गयी. अध्यक्षता ठेका मजदूर मोतीलाल मांझी ने किया. यूनियन के संयुक्त महामंत्री बीडी प्रसाद ने कहा कि ठेका मजदूर आज बोकारो स्टील प्लांट का प्रमुख मानव संसाधन है. बावजूद प्रबंधन ने ठेका मजदूरों का काम, मजदूरी व अन्य सुविधाओं के लिए आज तक कोई भी सिस्टम नहीं बनाया है. कहा कि प्लांट के स्थाई प्रकृति के सभी प्रकार के काम आज ठेका मजदूर कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि समय रहते प्रबंधन मेडिकल जांच के नाम पर ठेका कर्मियों के छंटनी करने की आदेश को वापस ले और ठेका मजदूरों की लंबित मांगों पर 11 जुलाई के पहले निर्णय ले. सभा को संगठन सचिव आरके गोरांई, मुनिलाल मांझी, त्रिलोकी साव, देव कुमार, जोसेफ मुंडा ने भी संबोधित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola