ePaper

बीएसएल : हॉट मेटल के छलकाव से झाड़ियों में लगी आग

Updated at : 26 Jun 2024 12:24 AM (IST)
विज्ञापन
बीएसएल : हॉट मेटल के छलकाव से झाड़ियों में लगी आग

फायर ब्रिगेड की टीम ने तुरंत पाया काबू, जान-माल की किसी प्रकार की कोई क्षति नहीं, परिचालन थोड़े समय में ही सामान्य

विज्ञापन

बोकारो. बोकारो स्टील प्लांट में मंगलवार की सुबह 5:30 के लगभग ब्लास्ट फर्नेस से एसएमएस-2 के रास्ते में लैडल से कुछ हॉट मेटल का छलकाव हुआ. हॉट मेटल के गर्म होने के कारण आस-पास की झाड़ियों में थोड़े समय के लिए आग लग गयी. आग लगने से धुआं देखा गया, जिसे फायर ब्रिगेड की टीम ने तुरंत बुझा दिया. इस प्रकरण में जान- माल की किसी प्रकार की कोई क्षति नही हुई. परिचालन थोड़े समय में ही सामान्य कर लिया गया. उत्पादन पर भी कोई असर नहीं हुआ है. बीएसएल के संचार प्रमुख मणिकांत धान ने उक्त घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कोई हादसा नहीं हुआ है. एक घटना घटी थी. कोई नुकसान नहीं हुआ. परिचालन तुरंत सामान्य हो गया. कोई हताहत नहीं, कोई उपकरण या मशीन को नुकसान नहीं हुआ है. यहां उल्लेखनीय है कि घटना के बाद सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर घटना को बड़ा बताया जा रहा था. इसको लेकर तरह-तरह की अफवाह भी शहर में फैल गई, जो बाद में अफवाह हीं साबित हुई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola