Bokaro News : बोकारो के गोल्डी मिश्रा ने एशिया कप में जीता गोल्ड

Updated at : 23 Feb 2025 12:39 AM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News : बोकारो के गोल्डी मिश्रा ने एशिया कप में जीता गोल्ड

Bokaro News : टीम स्पर्द्धा में चाइना को किया पराजित

विज्ञापन

Bokaro News :

बैंकॉक (थाइलैंड) में 16 से 23 फरवरी तक आयोजित एशिया कप स्टेज-1 तीरंदाजी प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए टीम स्पर्द्धा में शानदार प्रदर्शन कर चाइना को पराजित किया और स्वर्ण पदक जीता है. टीम सदस्य में गोल्डी मिश्रा, विष्णु चौधरी व राहुल थे. बता दें कि बोकारो जिला के चंदनकियारी प्रखंड के अंतर्राष्ट्रीय तीरंदाज गोल्डी मिश्रा का जूनियर एशिया कप के लिए भारतीय जूनियर तीरंदाजी टीम में चयन हुआ था. यह ट्रायल 14 से 17 जनवरी तक साई कोलकाता में आयोजित की गयी थी. उक्त ट्रायल में गोल्डी मिश्रा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम में स्थान बनाया था. गोल्डी का भारतीय टीम में चयन होने पर बोकारो तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष सह पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो, सचिव एंजेला सिंह, वरीय उपाध्यक्ष अजय कुमार सिंह, राष्ट्रीय प्रशिक्षक करण कुमार कर्मकार समेत जिले के खेल प्रेमियों ने बधाई दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola