Bokaro News : बिनोद बाबू का था शिक्षित व संगठित झारखंड का सपना : उमाकांत

Published by : ANAND KUMAR UPADHYAY Updated At : 23 Sep 2025 10:58 PM

विज्ञापन

Bokaro News : बिजुलिया, रामडीह व बोगुला मोड़ पर मनायी गयी बिनोद बिहारी महतो की जयंती.

विज्ञापन

चंदनकियारी, झारखंड आंदोलन के पुरोधा बिनोद बिहारी महतो की जयंती मंगलवार को बिजुलिया मोड़, रामडीह मोड़ व बोगुला मोड़ स्थित उनकी आदमकद प्रतिमा के समक्ष मनायी गयी. तीनाें स्थानों पर विधायक उमाकांत रजक ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. विधायक श्री रजक ने कहा कि हमारे प्रेरणा पुंज बिनोद बाबू का सदैव मानना था कि जब तक विकास की किरण अंतिम व्यक्ति तक नहीं पहुंचती, तब तक इसके लिए संघर्ष जारी रहना चाहिए. उन्होंने एक ऐसे झारखंड का स्वप्न देखा था, जो शिक्षित और संगठित हो. कहा कि बिनोद बाबू ने गांव-गांव में साधारण जीवन जीने वाले लोगों को अपने अधिकार एवं स्वाभिमान की लड़ाई लड़ने की प्रेरणा दी. झारखंड आंदोलन के इस महानायक को नमन व प्रणाम. मौके पर शत्रुघ्न महतो, दामोदर महतो, रमेश महतो, नेमचंद महतो, प्रकाश शर्मा, राजीव रंजन झा, माथुर गोप, उर्मिला देवी, वीरेन रजवार, परशुराम महतो, शिवप्रसाद महतो, मानिक महथा, रामपद दास, भुवन चंद्र महतो, बसंत चंद्र पांडे आदि उपस्थित थे.

तलगड़िया में विभिन्न संगठनों ने किया याद

तलगड़िया, चास प्रखंड के चास-तलगड़िया मुख्य पथ पर स्थित बिनोद बिहारी महतो चौक पर विभिन्न राजनीतिक दल, सामाजिक संगठन ने बिनोद बिहारी महतो की जयंती मनायी. उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक सदस्य सीताराम महतो ने कहा कि बिनोद बाबू के अलग झारखंड राज्य का सपना आज जरूर साकार हो गया, लेकिन जिस शोषण मुक्त राज्य का सपना उन्होंने देखा था वह आज भी अधूरा है. मौके पर क चंदनकियारी विधायक उमाकांत रजक, देवाशीष मंडल, अशोक दशौंधी, नेमचांद महतो, बासुदेव रजवार, अशोक गोप, रामपद दास, जगन्नाथ राजवार, एनुल अंसारी, तरूनी मोदक, बीणा देवी, चंचल महतो, मनपुरन हाजरा, गोबिंद रजक, पंचानन गोप, महेंद्र बाउरी, सुबोध शर्मा, जगदीश महतो, अर्जुन राजवार, सूर्यकांत राजवार, अंकित कुमार, अरुण महतो व बिनोद बिहारी महतो स्मारक समिति के पदाधिकारी व अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND KUMAR UPADHYAY

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR UPADHYAY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola