Bokaro News : दुर्गा पूजा पर बोकारो में होगी निर्बाध विद्युत आपूर्ति

Published by : ANAND KUMAR UPADHYAY Updated At : 27 Sep 2025 10:44 PM

विज्ञापन

Bokaro News : दो अक्तूबर तक 24 घंटे काम करेगा बिजली विभाग की नियंत्रण कक्ष, बोले कार्यपालक अभियंता : आयोजन के दौरान सुरक्षा का रखें ख्याल.

विज्ञापन

बोकारो, दुर्गा पूजा महोत्सव के दौरान जिलेवासियों को सुरक्षित व निर्बाध विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने को लेकर बिजली विभाग पूरी तरह मुस्तैद है. विभाग की ओर से पंडालों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थलों पर विशेष निगरानी रखते हुए आवश्यक मरम्मत कार्य पूरा कर लिया गया है. पूजा पंडालों के समीप स्थित बिजली लाइन, पोल और अन्य उपकरणों की सघन जांच की गयी है. जहां आवश्यकता पड़ी, वहां विशेष मेंटेनेंस कार्य कराया गया है. इस संबंध में विद्युत कार्यपालक अभियंता चास प्रमंडल के एसबी तिवारी ने बताया कि दुर्गा पूजा 2025 के मद्देनजर कर्मचारियों को अस्थाई रूप से दो अक्तूबर तक काम करने वाला विद्युत नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है, जो सुचारु विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करेगा. उन्होंने चास प्रमंडल स्तर पर सभी कर्मियों को विभिन्न पंडाल के पास प्रतिनियुक्त किया है. साथ ही निर्देश दिया है कि ब्रेकडाउन या फ्यूज कॉल की सूचना प्राप्त होने पर संबंधित कनीय विद्युत अभियंता व सहायक विद्युत अभियंता से संपर्क स्थापित कर जानकारी उपलब्ध कराते हुए कार्य निष्पादन करेंगे.

विषम परिस्थिति या किसी सूचना के लिए 9431135828 पर दें सूचना

कार्यपालक अभियंता श्री तिवारी ने कहा कि विषम परिस्थिति या किसी सूचना के लिए व्हाट्सएप नंबर 9431135828 पर सूचना दें सकते है. उन्होंने दुर्गा पूजा आयोजकों एवं श्रद्धालुओं से अपील की कि वे पंडाल एवं समारोह स्थल को बिजली उपकरणों से पर्याप्त दूरी पर ही स्थापित करें. किसी भी प्रकार की सजावट, झालर या लाउडस्पीकर का तार बिजली लाइन अथवा पोल के संपर्क में न लायें. उन्होंने जिले के लोगों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पूरे महोत्सव के दौरान बिजली विभाग पूरी सतर्कता के साथ सेवाएं उपलब्ध कराएगा, ताकि श्रद्धालु निर्बाध रूप से मां दुर्गा की आराधना कर सकें. पूजा समिति के लोगों व आयोजकों को भी सुरक्षा का ख्याल रखना चाहिए.

इन नंबरों पर कर सकते हैं कॉल

सविअभि गोविंद महतो (चास शहरी) : मोबाइल नंबर – 9431135833, सविअभि दुर्गा शंकर सिंह (चास ग्रामीण) : मोबाइल नंबर – 9431135834, कनीय विद्युत अभियंता श्रीराम शर्मा ( चास-1,2,3) : मोबाइल नंबर – 8987796885, कनीय विद्युत अभियंता मैथ्यू मरांडी (बालीडीह-1,2,3) : मोबाइल नंबर – 8987796886, कनीय विद्युत अभियंता चंद्रगुप्त बिरुली (डुमरजोर, पिंड्राजाेरा व नारायणपुर) : मोबाइल नंबर – 8987796887, सहायक विद्युत अभियंता (चंदनकियारी) : 9431135836.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND KUMAR UPADHYAY

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR UPADHYAY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola