Bokaro News : विवेकानंद के विचारों को आत्मसात कर बढ़ रहा देश : अमर बाउरी

Updated at : 12 Jan 2026 10:33 PM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News : विवेकानंद के विचारों को आत्मसात कर बढ़ रहा देश : अमर बाउरी

Bokaro News : जयंती पर याद किये गये स्वामी विवेकानंद, भाजपा ने चंदनकियारी अटल स्मृति विवेकानंद पार्क में मनायी जयंती.

विज्ञापन

चंदनकियारी, बोकारो जिले में सोमवार को आध्यात्मिक गुरु, दार्शनिक और समाज सुधारक स्वामी विवेकानंद की जयंती जगह-जगह मनायी गयी. इस दौरान वक्ताओं ने उनके योगदानों काे याद किया. वहीं भाजपा ने चंदनकियारी अटल स्मृति विवेकानंद पार्क में विवेकानंद की पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया. झारखंड के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने कहा कि गुलामी के कालखंड में सुप्त स्वाभिमान को युगपुरुष विवेकानंद ने जगाया. उन्होंने भारत के संस्कृति और सभ्यता से राष्ट्र के युवाओं की पुरुषार्थ को पुनर्जागरण करते हुए अंग्रेजों के साथ संघर्ष के लिए प्रेरित किया. उनके विचारों व नैतिकता से स्वतंत्रता संग्रामियों का मार्ग प्रशस्त हुआ. जिस विचार की बुनियाद पर भारत ने स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई लड़ी, उसी विचार ओर नैतिकता पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अनुकरण कर रहे हैं. विवेकानंद के प्रेरक विचारों को आत्मसात करते हुए पीएम श्री मोदी पुनः भारत को विश्व के शिखर पर स्थापित करने में आगे बढ़ रहे हैं.

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि चंदनकियारी में जो विकास की लकीर खिंची गयी है, वह अगले 50 वर्षों तक पार नहीं कर सकते हैं. कुछ लोग दूसरों के कार्यों का श्रेय ले रहे हैं. चंदनकियारी सीएचसी में लगे सरकारी स्वास्थ्य मेले को हाई जैक कर पार्टी का कार्यक्रम बना दिया गया. भाजपा इसके खिलाफ उपायुक्त से जांच की मांग करेगी. जल्द ही भाजपा की प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त से मिल कर सभी विषयों पर बात करेगी. मौके पर भाजपा चंदनकियारी मंडल अध्यक्ष कुलदीप महथा, अमलाबाद मंडल अध्यक्ष पंकज शेखर, बरमसिया मंडल अध्यक्ष जग्गनाथ माजी, बिनोद गोराई, विकास मोदक, विश्वजीत झा, ताराशंकर झा, उज्ज्वल मुखर्जी समेत कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.

श्री करणी सेना ने मनायी जयंती

श्री करणी सेना ने दुंदीबाद बाजार में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनायी. मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश अध्यक्ष धर्मवीर सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद प्रखर राष्ट्रभक्त योद्धा संन्यासी थे. विश्व धर्म सम्मेलन में उन्होंने भारत व भगवा का पताका लहराया. भ्रमण कर उन्होंने भारत के विकास का प्रारूप तैयार किया. उनके विचार हजारों वर्ष तक भारत का मार्गदर्शन करेगा. मौके पर प्रदेश महामंत्री गोपाल सिंह, युवा प्रदेश अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह, अवधेश यादव, शंभू सिंह व अन्य मौजूद थे.

बोकारो स्टील सिटी कॉलेज में संगोष्ठी आयोजित

बोकारो स्टील सिटी कॉलेज में सोमवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती पर राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया. संगोष्ठी आयोजित हुई. युवाओं में राष्ट्रबोध, सामाजिक दायित्व व संगठनात्मक चेतना को सुदृढ़ करने पर चर्चा हुई. प्रांत संगठन मंत्री नीलेश कटारे ने स्वामी विवेकानंद के जीवन, विचार व भारतीय परंपरा के गौरवपूर्ण मूल्यों पर संबोधन दिया. उन्होंने स्वामी विवेकानंद के राष्ट्रनिर्माण में योगदान व युवा चेतना को जागृत करने वाले विचारों के बारे में बताया. मुख्य अतिथि पूर्व विधायक ने बिरंची नारायण कहा कि स्वामी विवेकानंद ने शिकागो में आयोजित सम्मेलन में भारत का मान बढ़ाया. पश्चिमी सभ्यता को भारतीय संस्कृति से रूबरू कराया. कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार युवाओं के लिए मार्गदर्शन हैं. संगठित युवाशक्ति ही सशक्त भारत का निर्माण कर सकती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND KUMAR UPADHYAY

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR UPADHYAY

ANAND KUMAR UPADHYAY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola