Bokaro News: आपसी विवाद में सचिन की गोली मारकर की गयी थी हत्या
Published by : ANAND KUMAR UPADHYAY Updated At : 24 Feb 2026 11:17 PM
Bokaro News: बोकारो रेलवे स्टेशन परिसर स्थित ऑटो स्टैंड में 22 फरवरी की रात हुई थी घटना, हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, निशानदेही पर देशी पिस्टल व अन्य सामग्री जब्त.
बोकारो, बोकारो रेलवे स्टेशन परिसर स्थित ऑटो स्टैंड में 22 फरवरी की रात हुई कुर्मीडीह निवासी सचिन यादव (26) की हत्या का खुलासा मंगलवार को हो गया. आपसी विवाद में सचिन की गोली मारकर हत्या की गयी थी. यह जानकारी मंगलवार को जीआरपी थाना के डीएसपी मनीष कुमार ने पत्रकारों को दी.डीएसपी श्री कुमार ने बताया कि फायरिंग मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. मुख्य आरोपी बलराम कुमार उर्फ भोलू विश्वकर्मा (26) रेलवे गोल मार्केट, थाना बालीडीह (बोकारो) का निवासी है. पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया. उसकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल की गयी एक देशी पिस्टल, एक मोबाइल और वारदात के समय पहने गये सफेद जैकेट बरामद किया गया है. पुलिस के अनुसार, लगभग एक माह पहले आरोपी के जीजा धनंजय कर्मकार के साथ सचिन यादव और उसके साथियों ने मारपीट की थी. इसी विवाद के कारण दोनों पक्षों के बीच तनाव चल रहा था. घटना वाले दिन भी इसी बात को लेकर बहस हुई, जिसके बाद भोलू विश्वकर्मा ने सचिन को गोली मार दी.
आरोपी पर पहले से 15 मामले हैं दर्ज
आरोपी बलराम कुमार के खिलाफ पहले से मारपीट, रंगदारी और अपहरण से जुड़े लगभग 15 मामले दर्ज हैं. पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. आद्रा मंडल आरपीएफ के मंडल सुरक्षा आयुक्त ओम प्रसाद मोहंती के नेतृत्व में आरपीएफ बोकारो की भी भूमिका रही.छापेमारी दल में शामिल अधिकारी
छापेमारी दल में शंकर प्रसाद, पुअनि सह थाना प्रभारी, रेल थाना बोकारो, नवीन कुमार सिंह, पुअनि सह थाना प्रभारी, बालीडीह थाना, संतोष कुमार, निरीक्षक आरपीएफ, बोकारो, संतोष कुमार सिंह, पुअनि सह थाना प्रभारी, रेल थाना मुरी, दिलीप कुमार, पुअनि रेल थाना बोकारो, बोधराम महतो, सअनि रेल थाना बोकारो, धनंजय कुमार द्विवेदी, सहायक उप निरीक्षक आरपीएफ बोकारो, सअनि अंजनी कुमार रेल पीपी रामगढ़, रंजन कुमार सिंह रेल थाना बोकारो, अरूप कुमार दे आदि पुलिस बल शामिल थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










