Bokaro News : बीएसएल : टाउनशिप के बाद अब प्लांट के 50 अधिकारियों का ट्रांसफर

Published by : MANOJ KUMAR Updated At : 05 Jun 2026 12:56 AM

विज्ञापन

Bokaro News : स्थानांतरित अधिकारियों को उत्पादन, मानव संसाधन व सामग्री प्रबंधन विभागों में सौंपी गयी नयी जिम्मेदारी

विज्ञापन

Bokaro News : वरीय संवाददाता, बोकारो. बोकारो स्टील प्लांट-बीएसएल में वर्षों से एक ही विभाग में जमे अधिकारियों व कर्मियों के ट्रांसफर का सिलसिला लगातार जारी है. इसके तहत टाउनशिप के बाद अब बोकारो स्टील प्लांट के 50 अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है. इससे संबंधित सर्कुलर बुधवार को ही बीएसएल प्रबंधन की ओर से जारी कर दिया है. इतने बड़े पैमाने पर अधिकारियों के ट्रांसफर की खबर से प्लांट के अंदर व बाहर खलबली मची है. प्लांट के फ्लोर स्तर से लेकर शहर के चौक-चौराहे पर ट्रांसफर की चर्चा गुरुवार को दिन भर होती रही. बीएसएल के स्थानांतरित अधिकारियों को विभिन्न उत्पादन, रखरखाव, मानव संसाधन, सुरक्षा व सामग्री प्रबंधन विभागों में नयी जिम्मेदारियां सौंपी गयी हैं.

यहां उल्लेखनीय है कि बीएसएल सहित सेल में लंबे समय से एक ही विभाग में जमे अधिकारियों व कर्मचारियों का कार्य क्षेत्र बदला जा रहा है. सबसे अधिक फेरबदल एसएमएस-यू, एसएमएस-दो एंड सीसीएस, सीआरएम वन व दो, सीआरएम-तीन, एचएसएम व एचआर विभागों में किया गया है. स्थानांतरित कई अधिकारियों को उत्पादन इकाइयों से तकनीकी, गुणवत्ता, उपयोगिता व मानव संसाधन विभागों में भेजा गया है. वहीं, एचआर, बीई, व एचआर -एलएंडडी के बीच भी स्थानांतरण हुआ है.

स्थानांतरित अधिकारियों में ये हैं शामिल :

स्थानांतरित अधिकारियों में फजल महमूद, जिरामानी माझी, प्रणब कुमार मिश्रा, माडी बांडो, वैभव मिश्रा, आदित्य कुमार, राजेंद्र भगत, विनय कुमार राय, अभिषेक कुमार, अरविंद कुमार सुमन, विजय शर्मा, रंजीत कुमार, आरती सिन्हा, अमित कुमार झा, अरिजीत बनर्जी, बजरंग उपाध्याय, दीपक कुमार, शुवलेंदु कुमार, दीपक चहल, धनंजय प्रताप सिंह, रविकांत चक्रवर्ती, अमित कुमार, सुमित सौरव, अभिरंजन कुमार सिंह, चंदन कुमार, मीनू रानी, निहारिका अनुपम, प्रीति कुमारी, सागरिका साहू आदि शामिल हैं.

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola