Bokaro News : पं नेहरू के आदर्श, विचार व राष्ट्र निर्माण में योगदान को किया गया नमन

Published by : ANAND KUMAR UPADHYAY Updated At : 14 Nov 2025 9:52 PM

विज्ञापन

Bokaro News : पत्थरकट्टा चौक स्थित देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा पर अधिकारियों ने किया माल्यार्पण.

विज्ञापन

बोकारो, बोकारो जिले में शुक्रवार को देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती जगह-जगह मनायी गयी. पत्थरकट्टा चौक (सेक्टर पांच) स्थित पंडित नेहरू की प्रतिमा पर डीसी अजयनाथ झा व डीडीसी शताब्दी मजूमदार ने माल्यार्पण किया. अधिकारियों ने पंडित नेहरू के आदर्श, विचार व राष्ट्र-निर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान को नमन किया. डीसी श्री झा कहा कि नेहरू जी का जीवन स्वतंत्रता संघर्ष में योगदान में बीता, उनके जीवन का बहुत बड़ा हिस्सा लोकतंत्र की नींव रखने में समर्पित रहा. युवा पीढ़ी को उन्हें स्मरण करना चाहिए. अधिकारियों ने पं नेहरू की दूरदर्शी नीतियों, शिक्षा व विज्ञान के क्षेत्र में योगदान व बच्चों के प्रति विशेष स्नेह का स्मरण किया. मौके पर अपर समाहर्ता मुमताज अंसारी, एनडीसी प्रभाष दत्ता, डीपीआरओ सफीक आलम, डीएलएओ द्वारिका बैठा, एपीआरओ अविनाश कुमार सिंह समेत अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND KUMAR UPADHYAY

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR UPADHYAY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola