Bokaro News : बाेकारो में 15 दिनों में अब तक मात्र 13 प्रतिशत ही हुई धान की खरीदारी
Author Anand kumar upadhyay
Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : बोकारो जिले को मिला है दो लाख क्विंटल धान खरीदारी का लक्ष्य, पैक्स में धान बिक्री को लेकर अबतक किसान औसत मूड में.
विज्ञापन
बोकारो, किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान खरीदारी के संबंध में बोकारो जिले को 02 लाख क्विंटल धान की खरीदारी का लक्ष्य मिला है. सरकार की ओर से नियम में बदलाव किया गया है. इस बार किसानों को धान के बदले एकमुश्त भुगतान किया जा रहा है. लेकिन, बोकारो में किसानों का उत्साह लक्ष्य प्राप्ति की ओर इंगित नहीं कर रहा है. 15 दिसंबर से धान की खरीदारी शुरू की गयी है. लेकिन, 15 दिनों में अबतक मात्र 13 प्रतिशत ही धान की खरीदारी ही हुई है.
जिले में अबतक 27616.26 क्विंटल धान की खरीदारी हुई है. शुरुआत के 15 दिन अहम माना जाता है. लेकिन, अबतक रजिस्टर्ड 9533 किसानों में से 540 किसान ही धान बेचने के लिए केंद्र तक पहुंचे. जबकि, विभाग की ओर से 5328 किसान को एसएमएस भेजा गया है. यानी विभाग की ओर से पहले के मुकाबले लगभग 11 प्रतिशत किसान ही केंद्र तक पहुंचे हैं. विभाग की ओर से 223 किसानों को भुगतान भी कर दिया गया है. सरकार ने वादा भी निभाया है.हाल के वर्षों में लक्ष्य तक नहीं पहुंचा है जिला
जिले में किसान मुख्य तौर पर दिसंबर व जनवरी में धान की बिक्री करते हैं. मकर संक्रांति, टुसू व बाउडी पर्व तक बोकारो में धान खरीदारी का जोर रहता है. इसके बाद धान बिक्री मामले में गिरावट आती है. धान खरीदारी लक्ष्य प्राप्ति को लेकर जिला का प्रदर्शन हाल के वर्षों में अच्छा नहीं रहा है. पिछले साल 70993.50 क्विंटल धान की खरीदारी हुई थी. वित्तीय वर्ष 2023-24 में 21743.2 क्विंटल, 2022-23 में 40939.57 क्विंटल धान की खरीदारी जिला प्रशासन की ओर से की गयी थी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










